Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या बिग- बॉस में सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख!प्रोमो वीडियो ने बढ़ाई फैंस की हलचल, जानें कब से शुरू होगा शो...

प्रोमो सामने आने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि ग्रैंड प्रीमियर में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। इसकी वजह सलमान का 'करण-अर्जुन' वाला डायलॉग माना जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म सलमान और शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या किसी कलाकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्रोमो वीडियो ने बढ़ाई फैंस की हलचल, जानें कब से शुरू होगा शो...
बिग- बॉस 20 में सलमान खान के साथ शाहरुख खान के एंट्री की चर्चा तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बार सलमान के एक डायलॉग ने शो को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने प्रोमो में 'करण-अर्जुन' का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से होगी। शो का प्रसारण रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जाएगा।

घोड़े के साथ नजर आए सलमान खान

जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के आखिर में वह कहते हैं, जो करण-अर्जुन में हुआ था, वह अब बिग बॉस में दोबारा होगा तथास्टू! सलमान के इस डायलॉग के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बार शो में क्या नया होने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।

यह भी पढ़ें: Kishor Kumar : रिकॉर्डिंग के बीच रुक गए थे किशोर कुमार, फिर उसी धुन पर गाया ऐसा गीत जो बन गया सदाबहार क्लासिक

करण- अर्जुन डायलॉग ने बढ़ाया सस्पेंस

प्रोमो सामने आने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि ग्रैंड प्रीमियर में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। इसकी वजह सलमान का 'करण-अर्जुन' वाला डायलॉग माना जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म सलमान और शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या किसी कलाकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मेकर्स बोले- इस बार अलग फॉर्मेट होगा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार प्रतियोगी जोड़ियों में खेल सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शो में दो विजेता हो सकते हैं। फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स ने सिर्फ इतना कहा है कि इस बार का फॉर्मेट पहले से काफी अलग होगा।

Breaking News

सलमान बोले- ध्यान से देखें प्रोमो

मेकर्स की ओर से जारी बयान में सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस का हर सीजन नया गेम और नए ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस बार शो के केंद्र में एक ऐसा रहस्य है, जो इसे अब तक के सभी सीजनों से अलग बनाएगा। सलमान ने कहा कि इस रहस्य का पहला हिंट प्रोमो में ही छिपा है, जिसे दर्शकों को ध्यान से देखना चाहिए।

कितनी भाषाओं में आएगा प्रोमो?

इस बार फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिग बॉस के छह अलग-अलग भाषाओं वाले वर्जन लगभग एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। मेकर्स का मानना है कि इससे देशभर के दर्शकों को एक साथ नया सीजन देखने का मौका मिलेगा। अब फैंस को 6 सितंबर का इंतजार है, जब 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर होगा और प्रोमो में छिपे रहस्य से पर्दा उठेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts