Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम; PM मोदी ने दी बधाई

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मान मिलेगा। अनंत नाग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और ‘KGF’ के आनंद इंगलागी समेत कई यादगार किरदार निभा चुके हैं।
अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम; PM मोदी ने दी बधाई
Actor Anant Nag

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह सम्मान 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई दशकों के दौरान अनंत नाग के सहज अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

X Post

‘KGF’ में बने थे आनंद इंगलागी

अनंत नाग ने 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ में पत्रकार और लेखक आनंद इंगलागी का किरदार निभाया था। फिल्म में वे कहानी सुनाने वाले सूत्रधार के रूप में नजर आए थे। उनका किरदार टीवी इंटरव्यू के दौरान KGF और रॉकी के सफर की कहानी बताता है। उनकी गंभीर आवाज और कहानी सुनाने के अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि, ‘KGF: Chapter 2’ में अनंत नाग नजर नहीं आए। कहानी में बदलाव और स्वास्थ्य से जुड़ी वजहों के चलते वे फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं बन सके।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नाग ने अपने लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।

Entertainment

‘मालगुडी डेज’ से मिली घर-घर पहचान

फिल्मों के अलावा अनंत नाग को दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘मालगुडी डेज’ से भी खास पहचान मिली। आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित इस सीरियल में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अनंत नाग को अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। साल 2025 में भारत सरकार ने उन्हें सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था।

1969 में शुरू हुआ था दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में किसी व्यक्ति के लंबे और महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। पहली बार यह पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को मिला था। हाल के वर्षों में मिथुन चक्रवर्ती को 2022 के लिए यह पुरस्कार 2024 में और मोहनलाल को 2023 के लिए 2025 में दिया गया था। अब अनंत नाग को 2024 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts