Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगर हनी सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दुख जताया।
सिंगर हनी सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार
हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत

मशहूर सिंगर हनी सिंह के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके भतीजे विदित ओलक की पंजाब के जालंधर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में विदित के दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। दोनों रविवार तड़के एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। विदित ओलक और आरव तलवार वोक्सवैगन कार से BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। इस दुर्घटना में विदित और आरव की मौत हो गई। वहीं, कार में मौजूद बाकी तीन लोगों के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि वे पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे।

सफाई के लिए खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। बरादरी पुलिस को रविवार तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवारों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवारों को विदित और आरव के शव सौंप दिए गए।

ये भी पढ़ें: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, वीडियो देख भड़के लोग

कौन थे विदित ओलक और आरव तलवार?

विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे। दोनों की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और जानने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों परिवारों ने इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, हादसे को लेकर पुलिस की ओर से जरूरी जानकारी जुटाई गई।

भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह

भतीजे विदित की मौत से हनी सिंह को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, 'ये मेरे लिए दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया। ये तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर, मेहर।' हनी सिंह की इस पोस्ट से उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। भतीजे की अचानक मौत की खबर से उनके प्रशंसक भी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं। जालंधर में हुए इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts