Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Orry Halloween Look: हैलोवीन पर ओरी बने ‘तुम्बाड़’ के खतरनाक हस्तर, लाल रंग का शरीर और डरावना क्राउन देख फैंस के उड़े होश

हैलोवीन 2026 पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने अपने डरावने लुक से सबको चौंका दिया। ओरी ने हॉरर फिल्म 'तुम्बाड़' के खतरनाक किरदार हस्तर का गेटअप अपनाया। लाल रंग से रंगा शरीर, सिर पर क्राउन, नुकीले नाखून और फोन कवर पर आटे की गुड़िया ने उनके लुक को खास बना दिया।
Orry Halloween Look: हैलोवीन पर ओरी बने ‘तुम्बाड़’ के खतरनाक हस्तर, लाल रंग का शरीर और डरावना क्राउन देख फैंस के उड़े होश
Orry अपने डरावने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं

हैलोवीन 2026 पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry) अपने डरावने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार ओरी ने किसी विदेशी हॉरर फिल्म के भूत का लुक नहीं चुना, बल्कि बॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड़' के खतरनाक किरदार 'हस्तर' को रिक्रिएट किया है। ओरी का यह Halloween Look सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। लाल रंग से रंगा पूरा शरीर, सिर पर हस्तर जैसा क्राउन और नुकीले नाखूनों ने उनके इस लुक को बेहद डरावना बना दिया है। पैपराजी के सामने ओरी ने अपने इस नए अवतार में जमकर पोज भी दिए।

हैलोवीन पर ओरी का खौफनाक अवतार, बने 'तुम्बाड़' के हस्तर

हैलोवीन का त्योहार आते ही बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज के बीच अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनने का ट्रेंड देखने को मिलता है। कोई हॉलीवुड के मशहूर हॉरर कैरेक्टर का रूप लेता है तो कोई अनोखे अंदाज में अपने फैंस को चौंका देता है। इस बार ओरी ने भी अपने Halloween Costume से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'तुम्बाड़' के रहस्यमयी और डरावने किरदार हस्तर का लुक चुना। ओरी का यह फैसला इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने किसी विदेशी हॉरर कैरेक्टर की जगह भारतीय सिनेमा के एक ऐसे किरदार को चुना, जिसने दर्शकों के मन में डर की अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ओरी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैंस उनके लुक की तुलना असली हस्तर से करने लगे।

Halloween 2026: भारत में क्यों बढ़ रहा है हैलोवीन का क्रेज? Gen-Z के बीच डरावने कॉस्ट्यूम, स्पूकी मेकअप और पार्टी का बढ़ा ट्रेंड

लाल रंग का शरीर, सिर पर क्राउन और नुकीले नाखून

ओरी ने हस्तर का लुक तैयार करने के लिए छोटी-छोटी डिटेल्स का भी खास ध्यान रखा। उनका पूरा अवतार फिल्म के किरदार से काफी मिलता-जुलता नजर आया।

पैपराजी के सामने दिए पोज

ओरी अपने अतरंगी फैशन और अलग-अलग एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ऐसे लुक्स में नजर आते हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते। इस बार भी उन्होंने पैपराजी के सामने अपने हस्तर वाले अवतार में पोज दिए। उनका डरावना मेकअप और अलग अंदाज कैमरों में कैद हो गया। ओरी के इस लुक को देखकर कई लोगों को 'तुम्बाड़' के डरावने सीन याद आ गए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उनके क्रिएटिव कॉस्ट्यूम की तारीफ कर रहे हैं। ओरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हैलोवीन पर सबसे अलग दिखने के लिए सिर्फ महंगे कॉस्ट्यूम की जरूरत नहीं होती, बल्कि क्रिएटिविटी भी मायने रखती है।

आखिर कौन है 'तुम्बाड़' का हस्तर, जिससे डरते हैं लोग?

फिल्म 'तुम्बाड़' में हस्तर एक रहस्यमयी और खतरनाक देवता के रूप में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी लालच, सोने और एक श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी के अनुसार, हस्तर देवी के गर्भ से जन्मा पहला पुत्र था। उसके पास अपार धन और अनाज था, लेकिन वह अपने लालच के कारण श्रापित हो गया। फिल्म में उसे एक ऐसे अस्तित्व के रूप में दिखाया गया है, जो सोने के प्रति इंसान के लालच और उसके विनाश का प्रतीक बन जाता है। हस्तर का लुक, उसकी डरावनी बनावट और फिल्म में उसका रहस्यमयी किरदार दर्शकों के दिमाग में लंबे समय तक बना रहता है। यही वजह है कि 'तुम्बाड़' के रिलीज होने के कई साल बाद भी हस्तर भारतीय हॉरर सिनेमा के सबसे चर्चित किरदारों में गिना जाता है।

Gen Z का नया Crush बने Pookie Baba! घुंघराले बाल- क्यूट लुक देख फिदा हुए यूजर्स, Stranger Things के Mike Wheeler से हो रही तुलना

दोबारा रिलीज पर भी मिली शानदार प्रतिक्रिया

सोहम शाह स्टारर फिल्म 'तुम्बाड़' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी बाद में मिली। हालांकि, अपनी अलग कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और डरावने माहौल के कारण धीरे-धीरे इस फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया। साल 2024 में फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बार दर्शकों ने इसे शानदार प्रतिक्रिया दी। नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी दिखाई।

'तुम्बाड़ 2' को लेकर भी बढ़ा फैंस का एक्साइटमेंट

पहली फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। 'तुम्बाड़ 2' को लेकर भी काफी चर्चा है। इस फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट जैसे सितारों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts