Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, गर्लफ्रेंड काश्वी के सामने लव गिल का साथ न देने पर सुनाई खरी-खोटी

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने आते ही ऐसा धमाका किया कि घरवालों के होश उड़ गए। इस बार उनके निशाने पर रहे स्काउट।
Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, गर्लफ्रेंड काश्वी के सामने लव गिल का साथ न देने पर सुनाई खरी-खोटी
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने स्काउट को जमकर फटकार लगाई। 

सलमान खान ने एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी करते ही घरवालों की क्लास लगानी शुरू कर दी। इस बार उनके निशाने पर स्काउट रहे। सलमान ने स्काउट से सवाल किया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने लव गिल पर निशाना साधा, तब उन्होंने अपने दोस्त का साथ क्यों नहीं दिया? सलमान ने साफ कहा कि स्काउट ने इस पूरे मामले में अपनी दोस्ती और वफादारी दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सलमान खान की धमाकेदार वापसी

बिग बॉस 20 का यह वीकेंड का वार काफी दिलचस्प और हंगामेदार रहा। एक हफ्ते के ब्रेक के बाद सलमान खान ने शो में वापसी की। उनकी एंट्री के साथ ही घर का माहौल बदल गया। सलमान ने आते ही मजाकिया अंदाज में कहा, 'एक वीकेंड नहीं आया तो क्या से क्या हो गया। रुको जरा सबका चेहरा देख लेने दो।' इसके बाद उन्होंने घर के अंदर चल रहे रिश्तों और विवादों पर बात शुरू की। इस दौरान स्काउट, लव गिल और काश्वी हीरानंदानी का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। सलमान खान ने स्काउट को उनके व्यवहार के लिए जमकर फटकार लगाई।

Bigg Boss 20: कनिका मान के Ex की सनक! सिंगल स्ट्रैप ड्रेस पहनी तो जड़ा थप्पड़, फिर चाकू निकालकर करने लगा ऐसी हरकत; कांप उठीं एक्ट्रेस!

लव गिल के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया?

सलमान खान ने स्काउट से सीधे सवाल किया कि जब काश्वी ने लव गिल को लेकर बातें कहीं, तब उन्होंने अपने दोस्त का बचाव क्यों नहीं किया? इस पर स्काउट ने सफाई देते हुए कहा कि उस समय वह पूरी तरह से फ्रीज हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करना चाहिए। स्काउट ने बताया कि जब काश्वी शो में आईं, तब वह घबरा गए थे। इसकी वजह यह थी कि कुछ मिनट पहले तक घर में इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। उन्हें लगा कि काश्वी भी इसी बात को लेकर शो में आई हैं। हालांकि, स्काउट की यह सफाई सलमान खान को संतुष्ट नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति होता तो वह इस स्थिति को ज्यादा मैच्योर तरीके से संभालता।

गर्लफ्रेंड के सामने दोस्ती नहीं निभा पाए स्काउट?

सलमान खान ने स्काउट को उनकी दोस्ती और वफादारी का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा कि स्काउट लव गिल को अपनी बहन जैसा मानते हैं, लेकिन जब उनके सामने लव को लेकर गलत बातें कही गईं तो वह चुप रहे। सलमान ने स्काउट को समझाते हुए कहा कि इस हफ्ते उन्होंने दिखा दिया कि वह किसी के लिए लॉयल नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो इंसान लव को अपनी बहन मानता है, वह अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका बचाव तक नहीं कर सका।

काश्वी के सामने स्काउट की चुप्पी पर सलमान ने उठाए सवाल

सलमान खान ने काश्वी हीरानंदानी के व्यवहार पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि काश्वी ने लव गिल के लिए जो कुछ भी कहा, वह पूरी तरह गलत था। अपनी बात समझाने के लिए सलमान ने निजी रिश्तों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बहन या गर्लफ्रेंड उनसे किसी दोस्ती को खत्म करने के लिए कहती, तो वह साफ जवाब देते कि किससे दोस्ती रखनी है, यह उनका अपना फैसला है। सलमान के मुताबिक, स्काउट को भी उसी समय अपनी बात रखनी चाहिए थी। उन्हें काश्वी को समझाना चाहिए था कि लव के साथ उनकी दोस्ती उनका निजी मामला है और इसमें किसी दूसरे को फैसला लेने का अधिकार नहीं है। लेकिन स्काउट ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने काश्वी की बातों के बाद लव से दूरी बना ली। बाद में दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हुई, जिससे घर के दूसरे सदस्यों ने भी सवाल उठाए।

Bigg Boss 20: गुल्लू और यंग DSA के बीच हाथापाई! क्या शो से बाहर होंगे गुल्लू? नकुल ढुल के पुराने मामले से बढ़ी चर्चा

क्या काश्वी की वजह से लव-स्काउट की दोस्ती में आई दरार?

इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले वीकेंड का वार से हुई थी। उस दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने बिग बॉस 20 के घर में एंट्री ली थी। काश्वी ने स्काउट और लव गिल की दोस्ती पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लव के साथ स्काउट की नजदीकियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस पूरे मामले से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी महसूस हुई है। काश्वी ने स्काउट को लव गिल से दोस्ती खत्म करने की सलाह भी दी थी। इसके बाद स्काउट ने कुछ समय के लिए लव से दूरी बना ली। हालांकि, बाद में दोनों फिर बातचीत करते नजर आए।

Bigg Boss 20 में आगे क्या होगा?

सलमान खान की फटकार के बाद अब दर्शकों की नजर स्काउट के अगले कदम पर है। क्या वह लव गिल के साथ अपनी दोस्ती को पहले की तरह बनाए रखेंगे या काश्वी की नाराजगी उनके रिश्ते पर भारी पड़ेगी?

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts