Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जयपुर के लाइव शो में स्टेज पर गाते-गाते अचानक चीख पड़ीं सुनंदा शर्मा, फैन की हरकत से मची अफरा-तफरी!

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के जयपुर लाइव शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ने लगा, जिसे देखकर सिंगर घबरा गईं। उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत उन्हें संभाला। जानिए इस वायरल वीडियो में क्या हुआ और सुनंदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान के बारे में क्या कहा।
जयपुर के लाइव शो में स्टेज पर गाते-गाते अचानक चीख पड़ीं सुनंदा शर्मा, फैन की हरकत से मची अफरा-तफरी!
गाना गा रही थीं सुनंदा शर्मा, तभी स्टेज पर चढ़ने लगा फैन, फिर जो हुआ...

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अपने गानों और लाइव परफॉर्मेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके शोज में फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में सुनंदा जयपुर में एक लाइव शो करने पहुंची थीं। यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ने लगा। उसे अपनी तरफ आता देख सुनंदा घबरा गईं और जोर से चिल्लाने लगीं। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

स्टेज पर चढ़ने लगा फैन, घबरा गईं सुनंदा शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनंदा शर्मा स्टेज पर खड़े होकर गाना गाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करता है। यह देखकर सिंगर चौंक जाती हैं और डर के कारण चिल्लाने लगती हैं। मौके पर मौजूद उनके बॉडीगार्ड तुरंत सुनंदा के पास पहुंचते हैं और उन्हें पीछे कर देते हैं। इसके बाद वे उस फैन को पकड़ लेते हैं। हालांकि, सुनंदा अपने बॉडीगार्ड से कहती हैं कि ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। इस घटना के बाद वह स्टेज से चली जाती हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं। फैंस भी लाइव शो के दौरान कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कौन हैं सुनंदा शर्मा?

सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनके गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'Billi Akh' गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय पंजाबी गानों के जरिए अपनी पहचान बनाई। सिंगिंग के साथ उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। सुनंदा ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सज्जन सिंह रंगरूट' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में योगराज सिंह भी नजर आए थे। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने 'तेरे नाल नचना' गाने से शुरुआत की थी।

सुनंदा शर्मा ने बताया, किससे करना चाहिए सबसे ज्यादा प्यार

लाइव शो के अलावा सुनंदा शर्मा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों को भगवान के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने की सलाह देती नजर आईं। सुनंदा ने कहा कि हम अपने दोस्तों और करीबियों को काफी समय देते हैं, लेकिन हमें अपने जीवन का कुछ समय भगवान के लिए भी निकालना चाहिए।

उन्होंने बताया कि समय के साथ उन्होंने सीखा है कि इंसानों से प्यार और उम्मीद रखने के बजाय भगवान के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना चाहिए। उनके मुताबिक, भगवान कभी धोखा नहीं देते और हमेशा प्यार देते हैं। सुनंदा ने यह भी कहा कि जिस प्यार को लोग अक्सर दूसरे इंसानों में तलाशते हैं, वही प्यार भगवान से जुड़कर भी महसूस किया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका भगवान के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत है।

वीडियो के साथ दिया खास संदेश

सुनंदा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भगवान महान हैं। जिंदगी खूबसूरत है, दयालु रहें।' उनका यह संदेश भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts