योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले राजधानी लखनऊ में एक कुख्यात बदमाश को ढेर कर दिया गया है। हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ में लखनऊ पुलिस ने उसे मार गिराया। इस इनामी बदमाश का नाम राहुल सिंह बताया जा रहा है।
इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, एक लाख रुपए के इनामी राहुल सिंह को लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में शुक्रवार तड़के 4 बजे घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से शुरू हुई फायरिंग में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
[caption id="attachment_23679" align="aligncenter" width="600"]

इनामी बदमाश राहुल सिंह[/caption]
अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोपी था राहुल
राहुल सिंह बीते साल अलीगंज में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का मुख्य आरोपी था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पिस्टल और कई जिंदा कारतूस भी मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Yogi 2.0 में अब तक 2 इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी राज के साथ ही अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। योगी सरकार 2.0 में राहुल सिंह से पहले पुलिस ने वाराणसी में 2 लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह को ढेर कर दिया था। उसके ऊपर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। सोनू सिंह लोगों के लिए पिछले 10 साल से परेशानी का सबब बना हुआ था।
ये भी पढ़ें- योगी का राजतिलक आज: शाम 4 बजे लेंगे CM पद की शपथ, योगी संग 47 मंत्री ले सकते हैं शपथ
योगी सरकार की वापसी के बाद अब तक दो इनामी बदमाशों को ढेर किया जा चुका है। वहीं कई एनकाउंटर में बदमाशों को गोली लगी है। इसके साथ ही कई बदमाश खुद ही सरेंडर कर रहे हैं।
अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…