Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर से 26 शहरों के लिए पहली बार दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, टेंडर जारी, रूट भी किए तय

केंद्र की अमृत योजना के तहत संचालित होंगी यह बसे
Follow on Google News
इंदौर से 26 शहरों के लिए पहली बार दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, टेंडर जारी, रूट भी किए तय

इंदौर। ग्रीन मोबेलिटी को बढ़ावा देने नगर निगम ने एक कदम और बढ़ा दिया है। शीघ्र ही इंदौर से 26 शहरों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। इनका रूट तैयार हो चुका है। टेंडर आते ही वर्कऑर्डर जारी होंगे। संभवतया दिवाली तक लग्जरी बसों में यात्री सफर कर सकेंगे। यह बसें केंद्र की अमृत योजना के तहत संचालित होंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसें एआईसीटीएसएल परिसर से संचालित होंगी। जिन रूटों को तय किया है, वहां अभी सिटी और लग्जरी बसें लगातार दौड़ रही हैं। इंटरसिटी बस मार्गों पर इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं बसों की संख्या रूटों पर अधिक होने से स्टॉपेज पर इंतजार भी कम करना होगा। तय किराए पर यात्री गंतव्य तक सफर कर सकेंगे।

यहां चलाई जाना प्रस्तावित

इंदौर से खरगोन (4 बसें) 127.10 किमी, सेंधवा (2 बसें) 159 किमी, खंडवा (4 बसें) 130 किमी, रतलाम (2 बसें) 140 किमी, बुरहानपुर (2 बसें) 180 किमी, उज्जैन (4 बसें) 54 किमी, धार मांडव (2 बसें) 94 किमी, महेश्वर (2 बसें) 95 किमी व भोपाल (4 बसें) 200 किमी तक प्रस्तावित हैं।

किराया होगा निर्धारित

26 शहरों में इंटरसिटी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाना प्रस्तावित है। टेंडर आने के बाद किराए का निर्धारण होगा। इन बसों से यात्रियों को बेहतर सफर मिल सकेगा। - मनोज पाठक, प्रभारी एआईसीटीएसएल इंदौर

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts