Eid सेलिब्रेशन :सलमान ने बालकनी से फैंस को किया ग्रीट, सारा ने बुआ के घर मनाया त्योहार, जहीर खान ने भी शेयर की तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद का जश्न मनाया। उन्होंने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सोनाक्षी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि जहीर आइवरी कुर्ते में काफी एलिगेंट दिखे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया।
Follow on Google News
सलमान ने बालकनी से फैंस को किया ग्रीट, सारा ने बुआ के घर मनाया त्योहार, जहीर खान ने भी शेयर की तस्वीरें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। देशभर में ईद 2026 धूमधाम से मनाई गई। जहां सुबह से सामने आई अलग- अलग तस्वीरों में लोगों ने एक- दूसरे को गले लगकर ईल- उल- फितर की शुभकामनाएं दी। ईद के मौके पर सेलेब्स ने इस इस त्योहार को अपने परिवार, दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर सलमान खान ने अपने पिता सलीम सहित फैमिली के साथ घर की बालकनी से फैंस को ग्रीट किया तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने भी इसे खास तरीके से सेलिब्रेट किया।

    सलमान ने फैंस को फ्लाइंग किस दी

    सलमान खान हर बार ईद के मौके पर अपने घर से फैंस को ईद की मुकारकबाद देते हैं। इस साल भी भी ईद के मौके पर उनके सैकड़ों फैंस घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए एकजुट हए। उन्होंने बालकनी से तमाम फैंस को हाथ हिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ स्क्रीनराइटर और पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान सहित उनके परिवार के अन्य सदस्द भी मौजूद रहे।

    हालांकि इस बार सलमान खान अपने घर से बाहर निकलने के बजाय घर से ईद की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने घर पर बुलेटप्रुफ ग्लास के पीछे से फैंस का शुक्रिया कहा।

    सोहा अली खान की बेटी इनाया संग शानदार ट्विनिंग

    सोहा अली खान ने ईद के मौके पर अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दोनों व्हाइट शरारा और नेट दुपट्टे में ट्विनिंग करती नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सोहा ने अपने पति कुणाल खेमू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। जो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर-2 का दुनियाभर में राज : ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

    सारा ने बुआ के घर पर मनाई ईद, भाई संग सेल्फी पोस्ट की

    सारा अली खान इस खास मौके पर अपनी बुआ सोहा के घर पहुंचीं। उन्होंने सोहा और इनाया के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें तीनों की बॉन्डिंग साफ नजर आई। वहीं, सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक प्यारी सेल्फी भी पोस्ट की। इब्राहिम ने भी फैंस को ईद की झलक दिखाते हुए तैमूर अली खान की बिरयानी खाते हुए फोटो शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    /img/95/1774161977432

    सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की खूबसूरत तस्वीरें

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद का जश्न मनाया। उन्होंने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सोनाक्षी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि जहीर आइवरी कुर्ते में काफी एलिगेंट दिखे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया।

    /img/95/1774162193879

    जहीर ने बेटे- पत्नी संग खास अंदाज में मनाया ईद

    पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए अपनी खुशियां सोशल मीडिया के जरिए बांटीं। इस दौरान कपल का बेटा फतेह सिंह खान भी सफेद कुर्ते में पापा संग ट्विनिंग करता नजर। फोटो में फतेह सागरिका को अपने हाथों से कुछ खिलाते हुए नजर आया।

    /img/95/1774162391214

    हिना खान ने खास अंदाज में कहा ‘ईद मुबारक’

    हिना खान ने रमजान की आखिरी सेहरी के लिए खूबसूरती से सजी डाइनिंग टेबल की तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी। हिना ग्रीन आउटफिट में मेहंदी लगाए बेहद खूबसूरत नजर आईं। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने इस बार ईद को परिवार और अपनों के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर त्योहार की खुशियों को और भी रंगीन बना दिया है, जहां फैंस अपने पसंदीदा सितारों के साथ इस जश्न में शामिल होते नजर आए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts