धुरंधर-2 का दुनियाभर में राज :ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार

फिल्म ने पहले शनिवार की कमाई के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ जहां पहले शनिवार को 88.20 करोड़ तक सीमित रही, वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 82.46 करोड़ कमाए थे।
ईद के दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरनटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने महज तीन दिनों में भारत में 339.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को अकेले 113 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पेड प्रीव्यू से शुरू हुई इस फिल्म की कमाई लगातार तेजी से बढ़ती नजर आई।

    पहले शनिवार को बनाया नया रिकॉर्ड

    फिल्म ने पहले शनिवार की कमाई के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ जहां पहले शनिवार को 88.20 करोड़ तक सीमित रही, वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 82.46 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा ‘बाहुबली 2’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी इस फिल्म के सामने फीके पड़ गए। यह आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: ‘लॉरेंस जैसा बनना था…’ रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

    देश और विदेश में धुरंधर का क्रेज

    ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने अब तक ओवरसीज मार्केट में करीब 96.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    शोज और ऑक्यूपेंसी ने बढ़ाई रफ्तार

    तीसरे दिन फिल्म के कुल 20,917 शोज चले, जिनमें 81.6% की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जबकि तेलुगु और तमिल वर्जन ने क्रमशः 5 करोड़ और 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की। यह दर्शाता है कि फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    पहले पार्ट की सफलता का असर

    'धुरंधर’ के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1307 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपये रहा था, जिससे यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्मों में शामिल हो गई थी। पहले पार्ट की इसी सफलता का फायदा ‘धुरंधर 2’ को भी मिल रहा है, जो अब नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts