Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में लंच डेट पर पहुंचे दीपिका- रणवीर :दूसरे बच्चे के इंतजार में कपल, बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस

वायरल वीडियो में दीपिका और रणवीर खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस बार भी बेहद सिंपल और कैजुअल लुक चुना। दीपिका ने ढीला-ढाला को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था।
दूसरे बच्चे के इंतजार में कपल, बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी के बीच मुंबई में डोसा खाने पहुंचे दीपिका पति रणवीर भी साथ दिखे

मुंबईबॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दोनों को मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में लंच डेट पर देखा गया। मंगलवार को कपल भारी सुरक्षा के बीच यहां बेने डोसा खाने पहुंचा। उनकी यह आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, जहां रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

साधारण लुक में नजर आए दीपिका और रणवीर

वायरल वीडियो में दीपिका और रणवीर खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस बार भी बेहद सिंपल और कैजुअल लुक चुना। दीपिका ने ढीला-ढाला को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था। वहीं रणवीर सिंह टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और बिना किसी शोर-शराबे के अपनी कार की ओर बढ़ गए। इस दौरान दीपिका के सुरक्षा कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से वीडियो न बनाने की अपील भी की।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: रुमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थ-डे पर कृति सेनन का खास पोस्ट : लिखा- जन्मिदन मुबारक उस व्यक्ति को जिसके साथ मैं...

इस रेस्टोरेंट से है खास लगाव

यह पहली बार नहीं है जब Deepika और Ranveer इस रेस्टोरेंट में पहुंचे हों। इससे पहले भी दोनों रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मनाने के लिए यहां आए थे। उस समय भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फैंस को हमेशा से इस कपल का सादगी भरा अंदाज पसंद आता रहा है।

हाल ही में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर कम सक्रिय हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन का वीडियो साझा किया था, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। वीडियो में उनका मस्तीभरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। इसके बाद से लगातार उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Featured News

इंस्टाग्राम पर दी थी खुशखबरी

कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े दिखाई दी थी, जिस पर दो गुलाबी लाइनें बनी थीं। इस खास अंदाज में दी गई खुशखबरी को फैंस ने खूब पसंद किया था। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब परिवार दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। यह दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

इसके अलावा दीपिका, अल्लू अर्जुन के साथ निर्देशक एटली की फिल्म 'राका' की तैयारी में भी व्यस्त हैं। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और फैंस उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts