Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Seoni Accident: बाइक के पिछले पहिए में फंसा महिला का दुपट्टा, सड़क पर गिरने से मौत; दामाद गंभीर घायल

घंसौर के मानकसर्रा गांव में हादसा, मंडला जा रहे थे सास-दामाद; 108 एंबुलेंस और डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घंसौर। सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मानकसर्रा गांव में मां शारदा कृषि केंद्र के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार महिला का दुपट्टा अचानक पिछले पहिए में फंस गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुपट्टा पहिए में फंसते ही बिगड़ा बाइक का संतुलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता दुबे अपने दामाद पवन दुबे के साथ मोटरसाइकिल से मंडला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मानकसर्रा गांव में अचानक उनका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे ममता दुबे संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पवन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल पवन दुबे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, घंसौर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Breaking News

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts