इंदौर में नकली सोने से असली गहनों की ठगी! ज्वेलर को लगाया ₹2.30 लाख का चूना, तीसरी बार ठगी करने पहुंचीं तो पकड़ाई दोनो महिलाएं

इंदौर। त्योहार की भीड़ और ज्वेलरी शॉप की व्यस्तता का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने ठगी का ऐसा तरीका अपनाया कि ज्वेलर को भनक तक नहीं लगी। महिलाएं सोने की परत चढ़ी नकली चेन देकर बदले में असली सोने के जेवर लेकर फरार हो जाती थीं। इसी तरीके से उन्होंने तुकोगंज क्षेत्र के एक ज्वेलर को 2 लाख 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। हालांकि, दोबारा इसी दुकान पर ठगी करने पहुंचीं तो पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।
यह भी देखें: रूस के ड्रोन अब और भी खतरनाक, बड़े एंटी-जैमर एंटेना से लैस कर रहा मास्को, यूक्रेन के लिए मुश्किल होगा रोकना
पुलिस के मुताबिक, मामला लैंटर्न चौराहे स्थित नाना भाई ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक दर्शन सोनी निवासी जौहरी पैलेस ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और गहने देखने लगीं। बातचीत के दौरान उन्होंने एक चेन दी और उसके बदले 2 लाख 30 हजार रुपये कीमत की दूसरी असली सोने की चेन ले ली।
यह भी देखें: यूक्रेन में रूस का हमला, स्कूल की इमारत पर बरसे 9 बम! 33 लोगों की मौत, 50 लापता
उस समय दीपावली के कारण दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर महिलाएं नकली चेन थमाकर असली सोने का जेवर लेकर निकल गईं। व्यस्तता के चलते तत्काल चेन की बारीकी से जांच नहीं हो सकी। बाद में रात को जब चेन की एक्स-रे जांच कराई गई तो पूरा खेल सामने आ गया। जांच में पता चला कि चेन में सोना नहीं के बराबर था और उस पर महज एक ग्राम सोने की परत चढ़ाई गई थी।
यह भी देखें: IND vs NZ 1st ODI: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ा रोमांच
तीन और नकली चेन लेकर पहुंचीं, पुलिस ने दबोचा
ठगी का पता चलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सोमवार को दोनों महिलाएं एक बार फिर तीन अन्य नकली चेन बेचने की तैयारी में पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीनाक्षी रघुवंशी और रानू जोशी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उज्जैन के भैरवगढ़ की रहने वाली हैं और परदेशीपुरा में किराये से रह रही थीं।टीआई जितेंद्र चौहान के मुताबिक, पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की। पूछताछ में महिलाओं ने अजय नाम के युवक का नाम बताया है। आरोप है कि वही उन्हें नकली सोने की चेन उपलब्ध कराता था। पुलिस अब अजय की भूमिका और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह भी देखें: दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, AQI 400 पार! नमो भारत-मेट्रो के बढ़ेंगे फेरे, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू
शेयरिंग ऑटो में वृद्धा की सोने की चेन चोरी
इधर, शहर में महिलाओं के गहनों को निशाना बनाने का एक और मामला सामने आया है। दीपावली की खरीदारी के लिए निकली 78 वर्षीय वृद्धा की शेयरिंग ऑटो में सोने की चेन चोरी हो गई। छत्रीपुरा पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस के अनुसार, साउथ राजमोहल्ला निवासी कांता बाई जवाहर मार्ग स्थित बुलढाणा बैंक के पास से ऑटो में सवार हुई थीं। ऑटो में पहले से एक पुरुष और एक महिला बैठे हुए थे। कुछ देर बाद वृद्धा को पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। पुलिस अब ऑटो चालक सहित उसमें सवार यात्रियों की जानकारी जुटाकर चोरों का पता लगाने में लगी है।




















