PlayBreaking News

‘मेरी बहनों-बेटी ने भी हिंदुओं से शादी’...फतवे और ट्रोलिंग के बीच आमिर खान का बड़ा बयान, गौरी के धर्म को लेकर बताई पूरी सच्चाई

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। फतवा जारी होने और ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच आमिर खान ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।
Follow on Google News
फतवे और ट्रोलिंग के बीच आमिर खान का बड़ा बयान, गौरी के धर्म को लेकर बताई पूरी सच्चाई
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी विवादों का कारण बन गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी तीसरी शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने उनकी शादी पर सवाल उठाए, वहीं मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया है। फतवे में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर आपत्ति जताई गई। दावा किया गया कि गौरी गैर-मुस्लिम हैं, इसलिए यह शादी इस्लामी नियमों के अनुसार सही नहीं है। इस विवाद के बीच आमिर खान ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन पर ‘लव जिहाद’ जैसे आरोप लगा रहे हैं।

आमिर खान बोले- 'मेरी बेटी-बहनों ने भी हिंदुओं से की शादी'

आमिर खान ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करता आया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कई लोगों ने दूसरे धर्मों में शादी की है और किसी भी रिश्ते में धर्म परिवर्तन नहीं हुआ। आमिर ने कहा कि उनके परिवार की सोच हमेशा से खुले विचारों वाली रही है। उन्होंने कहा, सच यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है और मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। उन्होंने आगे बताया कि उनके कजिन मंसूर ने भी एक ईसाई महिला से शादी की है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप! तीसरी शादी पर बजरंग दल का फूटा गुस्सा, लगे 'मुर्दाबाद' के नारे

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर का जवाब

आमिर खान ने उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक कहा गया। उन्होंने साफ किया कि उनकी शादी में कभी भी धर्म परिवर्तन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और अब तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला। आमिर ने कहा कि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज यानी कानूनी तरीके से हुई थीं। उन्होंने कहा, गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई थीं।

यह भी पढ़ें: 'आखिर वो दिन आ ही गया...' आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी, बच्चों की मौजूदगी में हुआ रजिस्ट्रेशन, सामने आई पहली झलक

गौरी हिंदू नहीं, ईसाई हैं...

आमिर खान ने गौरी के धर्म को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उन्होंने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया है। आमिर ने बताया कि वह और गौरी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले दोनों दोबारा संपर्क में आए। उन्होंने कहा कि रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी आपसी समझ और सम्मान होता है।

आमिर खान की पहली दो शादियां और तलाक

आमिर खान की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- इरा खान और जुनैद खान। करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है। हालांकि, साल 2021 में आमिर और किरण राव ने अलग होने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan - Gauri Spratt Wedding : 25 साल पुरानी दोस्ती... आखिर कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?

गौरी से तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए आमिर

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। बताया जाता है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों की दोबारा मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को पहली बार मीडिया के सामने भी पेश किया था।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts