Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रुमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थ-डे पर कृति सेनन का खास पोस्ट :लिखा- जन्मिदन मुबारक उस व्यक्ति को जिसके साथ मैं...

लिखा- जन्मिदन मुबारक उस व्यक्ति को जिसके साथ मैं...
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क।  बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। जिसके बाद दोनों की फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    इंस्टा पर किया बर्थ-डे 

    एक्ट्रेस ने कबीर बहिया के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड की। तस्वीर में वो कबीर बहिया के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आई। जिसमें दोनों कैमरे में देखकर स्माइल करते हुए दिखाई दिए। पिक्चर शेयर करते हुए कृति ने कबीर के लिए एक स्पेशल नोट लिखा। 

    पढ़िए क्या लिखा नोट में

    कृति ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो उस व्यक्ति को जिसके साथ मैं बेवकूफ बन सकती हूं। ये दुनिया आपके अच्छे दिल को कभी ना बदले...’ कृति ने फोटो के साथी रेड हार्ट और हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। बता दें इस फोटो में कृति ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई. जब दोनों को एक वेकेशन पर साथ देखा गया। इसके बाद कबीर कृति सेनन के घर दिवाली पार्टी में भी पहुंचे थे। फिर दोनों एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts