Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET UG Counselling 2026 :मेडिकल एडमिशन से पहले MCC ने बदले 3 बड़े नियम, लाखों छात्रों का होगा फायदा

NEET UG Counselling 2026 शुरू होने से पहले MCC ने तीन बड़े बदलाव किए हैं। अब इन नए बदलाव से मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को बड़ा फाया होने वाला है। जानिए नए नियम, छात्रों को मिलने वाले फायदे और काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में।
मेडिकल एडमिशन से पहले MCC ने बदले 3 बड़े नियम, लाखों छात्रों का होगा फायदा
NEET UG Counselling 2026 शुरू होने से पहले MCC ने तीन बड़े बदलाव किए हैं।

देशभर के लाखों NEET UG 2026 के उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। इससे पहले MCC ने काउंसलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तीन बड़े नियमों में बदलाव किया है। इन नए नियमों से छात्रों का समय बचेगा और कई प्रक्रियाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगी।

अब सीट अपग्रेड के लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं

पहले अगर किसी छात्र को सीट अलॉट हो जाती थी और वह अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या सीट के लिए अपग्रेड का ऑप्शन चुनता था, तो उसे पहले अलॉट हुए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना पड़ता था। अब नए नियम के अनुसार, अगर छात्र अपग्रेड का ऑप्शन चुनता है तो उसे कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी। उसकी सीट MCC पोर्टल पर सुरक्षित रहेगी और वह घर बैठे अगले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेगा।

सीट छोड़ने की प्रक्रिया भी हुई ऑनलाइन

MCC ने सीट रिजाइन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है। अब जिन छात्रों को अपनी अलॉट हुई सीट छोड़नी होगी, वे MCC के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रिजाइन लेटर जमा कर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर अलग से प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि यह सुविधा तय समय-सीमा और काउंसलिंग के नियमों के अनुसार ही मिलेगी।

Breaking News

NRI कोटा के डॉक्यूमेंट्स भी होंगे ऑनलाइन जमा

डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटा के तहत एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए भी बड़ी राहत दी गई है। अब उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज सीधे MCC काउंसलिंग पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पहले डॉक्यूमेंट्स की जांच और वेरिफिकेशन के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन होगा।

कॉलेजों को भी दिए गए जरूरी निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. विनोद कोटवाल ने 28 जुलाई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए ऑनलाइन काउंसलिंग सिस्टम की जानकारी दी। साथ ही कॉलेजों और काउंसलिंग एजेंसियों से कहा गया है कि वे सीटों की संख्या, फीस और एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी छात्रों तक आसानी से पहुंचाएं, ताकि वे सही फैसला ले सकें।

यह भी देखें: ‘Site is Hacked’! IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक की वेबसाइट, अब मिलेगा टैलेंट साबित करने का मौका

किन सीटों की काउंसलिंग करता है MCC?

  • MCC के अनुसार, वह केवल इन सीटों की काउंसलिंग कराता है:
  • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटे
  • 100% डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें
  • 100% सेंट्रल यूनिवर्सिटी सीटें

बाकी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की अधिकांश सीटों की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें कराती हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

जो उम्मीदवार NEET UG काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर लगातार नजर बनाए रखें। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू होते ही समय पर प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts