Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘Site is Hacked’!IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक की वेबसाइट, अब मिलेगा टैलेंट साबित करने का मौका

IIT कानपुर में एडमिशन न मिलने से नाराज छात्र ने वेबसाइट ही हैक करली और उस पर एक मैसेज छोड़ दिया था। अब संस्थान उसकी एफआईआर कराने की बजाए साइबर सिक्योरिटी स्किल्स की जांच करेगी और योग्य पाए जाने पर अगले एडमिशन सत्र में मौका देने पर विचार करेगी।
IIT कानपुर में एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक की वेबसाइट, अब मिलेगा टैलेंट साबित करने का मौका
IIT कानपुर के नए बी टेक साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने संस्थान की वेबसाइट हैक करली।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। IIT कानपुर के नए बी टेक साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने संस्थान की वेबसाइट के कुछ हिस्सों को हैक कर दिया। वेबसाइट पर उसने एक मैसेज लिखा ‘Site is Hacked, All I Need is Just a Fair Chance’। हैकिंग के बाद छात्र ने एक्स और बाकी सोशल मीडिया अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर किए। उसने दावा किया कि उसका मकसद किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं था। वह सिर्फ अपनी तकनीकी क्षमता दिखाना चाहता था।

सोशल मीडिया पर खुद बताया पूरा मामला

छात्र का कहना था कि उसने एडमिशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और फीस भी भर दी थी। लेकिन उसे हैकाथॉन में शामिल होने का मौका नहीं मिला और वह शॉर्टलिस्ट भी नहीं हुआ। इसी वजह से उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया।

IIT कानपुर ने क्यों नहीं दिया एडमिशन?

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि छात्र को इसलिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया क्योंकि उसके पास साइबर सिक्योरिटी का पहले से कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि इस साल का एडमिशन पूरा हो चुका है, इसलिए अब उसे दाखिला देना संभव नहीं है। शुरुआत में छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर विचार किया गया था। लेकिन बाद में संस्थान ने अलग फैसला लिया। आईआईटी कानपुर ने तय किया कि पहले छात्र की तकनीकी क्षमता की जांच की जाएगी। इसके लिए उसे संस्थान बुलाया जाएगा और साइबर सिक्योरिटी टेस्ट लिया जाएगा। अगर वह अपनी योग्यता साबित कर देता है, तो अगले एडमिशन सत्र में उसे मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एक फोन, दो WhatsApp अकाउंट ! Meta का यूजर्स को बड़ा तोहफा

IIT ने दी अहम सीख

संस्थान ने साफ कहा कि बिना अनुमति किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में प्रवेश करना कानून के खिलाफ है। विशेषज्ञ छात्र से बातचीत करेंगे और उसे समझाएंगे कि अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल हमेशा सही और कानूनी तरीके से करना चाहिए।

पहले भी प्रतिभा को दिया है मौका

आईआईटी कानपुर का कहना है कि प्रतिभाशाली युवाओं को सही दिशा देना भी जरूरी है। इसी सोच के तहत संस्थान पहले भी ऐसे युवाओं को मौका दे चुका है, जिन्होंने सरकारी वेबसाइटों में सुरक्षा संबंधी कमियां बताई थीं। इस मामले में भी संस्थान का मानना है कि अगर छात्र में प्रतिभा है, तो उसे सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाना ज्यादा जरूरी है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: LoC के पास बड़ा धमाका, माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts