Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RRB ALP Recruitment 2026 :रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर वैकेंसी, 14 जून तक करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार 10वीं पास के साथ ITI, डिप्लोमा या B.Tech योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। चयन CBT, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा।
रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर वैकेंसी, 14 जून तक करें आवेदन
Railway Jobs

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में कुल 11,127 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2026 तय की गई है।

उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

केंद्रीय पोर्टल के जरिए होगा आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रेलवे के केंद्रीय भर्ती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) चुनना होगा। चयन होने के बाद नियुक्ति उसी रेलवे जोन में दी जाएगी, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के समय चुना होगा। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और पूरी तरह भरना जरूरी है। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

RRB ALP भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार OBC, SC, ST और पूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Digital Attendance : प्रोफेसरों और स्टाफ को वेतन चाहिए तो कॉलेज को देने होंगे 6 घंटे

आवेदन फीस कितनी है?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। रेलवे की ओर से CBT 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को फीस रिफंड भी दिया जाएगा। इसके तहत सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों की पूरी फीस लौटा दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

रेलवे ALP भर्ती में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • CBT 1 परीक्षा
  • CBT 2 परीक्षा
  • कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

हर चरण में पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती विज्ञापन जारी: 21 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 मई 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 14 जून 2026

फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 16 जून 2026

फॉर्म करेक्शन विंडो: 17 जून से 26 जून 2026

अगर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कोई गलती कर देते हैं, तो उन्हें 17 जून से 26 जून 2026 तक सुधार का मौका दिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts