PlayBreaking News

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई! करोड़ों की ठगी के आरोप में जॉलीवुड डायरेक्टर के ठिकानों पर छापा

मुंगेर के जमालपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के घर छापेमारी की। कार्रवाई कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है। ED की टीम दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
Follow on Google News
मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई! करोड़ों की ठगी के आरोप में जॉलीवुड डायरेक्टर के ठिकानों पर छापा
जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी

बिहार। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह मुंगेर के जमालपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई है। सुबह तड़के पहुंची ED की टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कई दस्तावेजों की जांच शुरू की।

जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक के घर ED की रेड

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फूलका में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। ED के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह करीब तड़के ही जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2013 रेप केस में ठहराया दोषी

करोड़ों की ठगी के आरोपों में जांच कर रही ED

जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों से बड़ी रकम लेने और बाद में कंपनी बंद होने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने लोगों को निवेश के नाम पर अच्छे रिटर्न और पैसे दोगुने करने का लालच दिया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने चिटफंड की तरह लोगों से पैसे जुटाए और बाद में रकम लौटाने में परेशानी हुई। इस मामले में कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

निवेशकों को दिए गए थे कमाई के कई दावे

आरोप है कि कंपनी ने लोगों को डिजिटल काम और वीडियो देखने के बदले हर महीने कमाई का भरोसा दिया था। बताया गया कि निवेश के अलग-अलग पैकेज बनाए गए थे, जिनमें बड़ी रकम लगाने पर हर महीने निश्चित भुगतान देने का दावा किया गया था। शुरुआत में कुछ लोगों को भुगतान मिलने के बाद कई अन्य लोगों ने भी निवेश किया। बाद में कंपनी पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगे और बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर सामने आए।

कंपनी निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव पहले कर चुके हैं सरेंडर

मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद कंपनी निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ED अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

कई आरोपियों और जुड़े लोगों से पूछताछ

ED की टीम मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी कंपनी से जुड़े लोगों के घरों और ठिकानों पर भी जानकारी जुटा रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निवेशकों से मिली रकम कहां इस्तेमाल हुई और पूरे मामले में किस-किस की भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: बेटियों से मिलने की आस में पिता ने तोड़ा दम, अंतिम विदाई वीडियो कॉल पर देखती रहीं बेटियां!

पीड़ितों ने की थी पैसे वापस दिलाने की मांग

बताया जा रहा है कि इस मामले में कई पीड़ितों ने पुलिस, प्रशासन और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। लोगों का आरोप है कि उनकी मेहनत की कमाई कंपनी में फंस गई। शिकायतों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब ED भी वित्तीय पहलुओं की जांच में जुटी है। ED की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की जांच तेज हो गई है। एजेंसी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts