Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई: GPF के 5 लाख रुपए जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते PHE विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

बेटी की शादी के लिए चाहिए थे GPF के पैसे, बाबू ने मांगी घूस; ACB ने ऑफिस में ही दबोचा। 5 लाख रुपए की GPF राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल, आरोपी सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर गिरफ्तार।
दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई: GPF के 5 लाख रुपए जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते PHE विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

PREM KUMAR RAIPUR। दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कर्मचारी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर विभागीय कर्मचारी की 5 लाख रुपए की GPF राशि जारी करने के बदले घूस मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को कार्यालय में ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: मशीन बेचने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का वादा कर लोगों से वसूले लाखों रुपये, पुलिस जांच में 25 से 30 लोगों से ठगी का खुलासा।

बेटी की शादी के लिए GPF निकालने की थी मजबूरी

दुर्ग जिले में एक सरकारी कर्मचारी अपनी बेटी की शादी के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) से लगभग 5 लाख रुपए निकालना चाहता था। इसके लिए उसने विभाग में आवेदन किया, लेकिन आरोप है कि प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर दी। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे कर्मचारी के सामने यह नई मुश्किल खड़ी हो गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का बड़ा फैसला: 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी, कॉलेजों में जल्द होंगे नियमित प्राचार्य

रिश्वत नहीं देने पर अटक रही थी फाइल

शिकायतकर्ता नंद कुमार के अनुसार, बेटी की शादी तय हो चुकी थी और पैसों की तत्काल जरूरत थी। बावजूद इसके विभाग में उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। रिश्वत की मांग लगातार किए जाने से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर से शिकायत दर्ज कराई।

ACB ने बिछाया जाल, ऑफिस में ही पकड़ा

शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को कार्यालय में 10 हजार रुपए दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: टेंडर खुलते ही लीक हुईं करोड़ों की बोलियां, NRDA की ई-टेंडरिंग पर उठे बड़े सवाल

आरोपी से पूछताछ, आगे भी हो सकते हैं खुलासे

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी का यह मामला अकेला था या विभाग में इसी तरह की अन्य शिकायतें भी सामने आ सकती हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ACB DSP ने क्या कहा?

ACB के डीएसपी सुरेश सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता नंद कुमार ने 22 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि GPF की 5 लाख रुपए की राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts