CG NEWS:दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई: GPF के 5 लाख रुपए जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते PHE विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर पर आरोप है कि उसने विभाग के ही कर्मचारी नंद कुमार से सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते से 5 लाख रुपए जारी कराने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता नंद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है और शादी के खर्च के लिए उन्हें तत्काल GPF की राशि की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने विभाग में
PREM
2 Jul 2026



























