Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगदड़ मचाने की साजिश या कुछ और...? अयोध्या राम मंदिर के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने मार गिराया; भक्तों की भीड़ के बीच गिरा

Follow on Google News
भगदड़ मचाने की साजिश या कुछ और...? अयोध्या राम मंदिर के ऊपर उड़ता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने मार गिराया; भक्तों की भीड़ के बीच गिरा
महाकुंभ में स्नान के बाद लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। इसलिए अयोध्या में इन दिनों भारी भीड़ है। इस दौरान वहां सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सुरक्षा बलों अयोध्या में तैनात है। इस बीच सोमवार शाम राम मंदिर परिसर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ पहुंच गया। लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मार गिराया।

भारी भीड़ के बीच अचानक गिरा ड्रोन

दरअसल ये ड्रोन उस वक्त राम मंदिर के गेट नंबर-3 पर पहुंचा, जब वहां पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी। जिसके बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम ने ड्रोन को मार गिराया। भारी भीड़ के बीच अचानक से ड्रोन नीचे आ गिरा। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। इस बीच सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। बम स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। ड्रोन की जांच की गई। फिल्हाल ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले की तलाश की जा रही है।

अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम लागू

IG प्रवीण कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही अयोध्या में एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है। सोमवार से ही उसका ट्रायल शुरू हुआ था। ड्रोन को कहां और किस एंगल से गिराना है फिलहाल उस पर होम वर्क चल रहा है। इस बीच मंदिर परिसर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़कर मार गिराया गया।

एंट्री ड्रोन सिस्टम की खासियत

बता दें कि राम मंदिर और उसके बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, इसीलिए एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है। इस एंट्री ड्रोन सिस्टम की खासियत यह है कि ढाई किलोमीटर के रेडियस में उड़ रहे किसी भी ड्रोन को यह अपनी तरफ खींच सकता है। एंटी ड्रोन सिस्टम को इसी वजह से लागू किया गया है ताकि इस तरह की गतिविधियों को भांपकर तुरंत नाकाम किया जा सके। हालांकि मारे गए ड्रोन में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ट ये भी पढ़ें- रणवीर अलाहबदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कुछ शर्तों पर मिली गिरफ्तारी से छूट, कहा- कमेंट से बहनें और बेटियां शर्मसार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts