मंगलवार की सुबह आम लोगों को महंगाई का डबल झटका लगा है। Russia-Ukraine War की वजह से कच्चे तेल के दाम में उबाल का इम्पैक्ट अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है। इससे कुछ दिन पहले ही प्रमुख दूध कंपनियों ने दूध के रेट 2-5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। इस तरह आम लोगों पर एक साथ महंगाई की मार पड़ी है।
50 रुपए तक बढ़े रेट
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कई महीने के अंतराल के बाद एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 899.50 रुपए थी। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।
| शहर |
पहले |
अब |
| दिल्ली |
899.50 रुपए |
949.50 रुपए |
| मुंबई |
899.50 रुपए |
949.50 रुपए |
| लखनऊ |
937.50 रुपए |
987.50 रुपए |
| कोलकाता |
926.00 रुपए |
976.00 रुपए |
| चंडीगढ़ |
909.00 रुपए |
959.00 रुपए |
| पटना |
989.50 रुपए |
1039.50 रुपए |
| शिमला |
945.00 रुपए |
995.00 रुपए |
| देहरादून |
918.00 रुपए |
968.00 रुपए |
| भोपाल |
905.00 रुपए |
955.00 रुपए |
| जयपुर |
903.00 रुपए |
953.00 रुपए |
चार महीने बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
देशभर में 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गई। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल का रेट 86.67 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
प्रमुख महानगरों में अब कितनी है कीमत
| शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
| दिल्ली |
96.21 |
87.47 |
| मुंबई |
110.82 |
95.00 |
| कोलकाता |
105.51 |
90.62 |
| चेन्नई |
102.16 |
92.19 |
| पटना |
105.90 |
91.09 |
| भोपाल |
107.23 |
90.87 |
| जयपुर |
107.06 |
90.70 |
इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बल्क कस्टमर्स के लिए डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी थी।
इस वजह से बढ़े रेट
पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल और डीजल के रेट 4 नवंबर, 2021 के बाद से स्थिर थे। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल आ गया था। कच्चे तेल की इस महंगाई को कंज्यूमर्स को पास करना ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए जरूरी हो गया था। इस वजह से मंगलवार की सुबह ईंधन के दाम बढ़ गए।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप बंद होने की आशंका; डीजल 25 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर