गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का तलाक?पत्नी आकांक्षा के पोस्ट ने फैंस के उड़ाए होश

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी अब सोशल मीडिया पर फैंस के लिए हैरान करने वाला ड्रामा बन गई है। आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक क्रिप्टिक पोस्ट, जिसमें लिखा जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है। जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं थे।
Follow on Google News
पत्नी आकांक्षा के पोस्ट ने फैंस के उड़ाए होश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट चार्मिंग एक्टर और बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना अपनी एक्टिंग और प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। आकांक्षा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या गौरव और आकांक्षा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा?

    शादी को हुए 10 साल

    गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी, यानी दोनों के वैवाहिक जीवन को लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं। फैंस अक्सर गौरव की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। गौरव ने बिग बॉस के दौरान भी अपने परिवार और बच्चे के विषय में खुलकर बात की थी।

    Uploaded media

    गौरव ने बताया था कि वह बच्चे चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा फिलहाल बच्चे नहीं चाहती। आकांक्षा का मानना है कि वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं और उन्हें भरोसा है कि बच्चों की परवरिश का जिम्मा वे ही सबसे बेहतर तरीके से निभा सकती हैं। इस पर गौरव कई बार इमोशनल होते नजर आए।

    बिग बॉस 19 के बाद सुर्खियों में वापसी

    हाल ही में गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतने के बाद एक सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनकी पत्नी आकांक्षा भी मौजूद थीं और उन्होंने बेफिक्र होकर डांस किया। लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया। गौरव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आकांक्षा जिन लड़कियों के साथ डांस कर रही थीं, वे मेरी पब्लिसिस्ट टीम की सदस्य थीं। ये पार्टी हमारी जीत का जश्न थी और मैं खुद डांस करना पसंद नहीं करता, इसलिए मेरी पत्नी ने उनकी टीम के साथ शामिल होना बेहतर समझा।

    सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

    आकांक्षा का क्रिप्टिक पोस्ट और उनकी पार्टी वीडियो ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या वास्तव में दोनों के बीच मतभेद हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गया कि क्या उनके वैवाहिक जीवन में कोई चुनौती आ रही है। हालांकि, गौरव ने बार-बार यह स्पष्ट किया कि वे अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं और उनकी खुशियों में हमेशा शामिल रहते हैं।

    गौरव और आकांक्षा दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के सफल कलाकार हैं। उनके काम और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से उनके निजी जीवन पर हमेशा चर्चा होती रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts