PlayBreaking News

डोमिनिकन रिपब्लिक में प्राइवेट जेट क्रैश :पायलट और को-पायलट की मौत; इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था। इससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। हालांकि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया।
Follow on Google News
पायलट और को-पायलट की मौत; इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। अमेरिका में रजिस्टर्ड गल्फस्ट्रीम G200 प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान ला रोमाना एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में पहुंचा ही था कि उसमें गंभीर मैकेनिकल खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए क्रू ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को वापस एयरपोर्ट लाकर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: Earthquake : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 5 की मौत; इमारतें ढहीं, सुनामी का खतरा बढ़ा

पायलेट और को-पायलेट की मौत

विमान एयरपोर्ट की ओर लौट आया, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही पलों में पूरा जेट आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि विमान में मौजूद दोनों क्रू मेंबरों की मौके पर ही मौत हो गई।

विमान हादसे का वीडियो

Twitter Post

विमान में कोई यात्री नहीं था

नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था। इससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। हालांकि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया।

जांच में जुटी एविएशन एजेंसियां

डोमिनिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन (IDAC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि हादसे के बाद सभी आवश्यक एविएशन प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

IDAC के साथ एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन कमीशन भी मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विमान के फ्लाइट डेटा, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शुरुआती रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts