Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिनदहाड़े कत्ल...!जबलपुर में ऑटो चालक की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में आक्रोश

जबलपुर के खिन्नी मोहल्ले में बुधवार सुबह ऑटो चालक आकाश उर्फ पप्पू की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन टीमें बनाई हैं। इलाके में आक्रोश है।
Follow on Google News
जबलपुर में ऑटो चालक की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में आक्रोश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बदमाशों ने सिर पर पत्थर पटककर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान आकाश उर्फ पप्पू (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से निकला था।

    मामूली विवाद के बाद वारदात

    जानकारी के अनुसार, खिन्नी मोहल्ले में आकाश का कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास ले गए और वहां उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

    चश्मदीद का बयान

    स्थानीय निवासी नीरज चौधरी ने बताया कि उन्होंने तीन से चार युवकों को आकाश के साथ मारपीट करते हुए देखा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मां बोली- सामने आए तो पहचान लूंगी

    मृतक की मां ने बताया कि वह आरोपियों को नाम से नहीं जानती, लेकिन अगर उन्हें सामने लाया जाए तो वह पहचान सकती है।

    पुलिस ने बनाई 3 टीमें

    घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

    इलाके में गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आकाश का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था, फिर भी उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts