PlayBreaking News

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का राज :तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड, अब सिर्फ दंगल- बाहुबली से पीछे

धुरंधर 2 ने महज 6 दिनों में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई।
Follow on Google News
तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड, अब सिर्फ दंगल- बाहुबली से पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,748.91 करोड़ रुपए की कमाई के साथ भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। इसने पुष्पा 2 (1,742.10 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। अब इससे आगे केवल दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली 2 (₹1,788.06 करोड़) ही हैं।

भारत में जबरदस्त पकड़, 1100 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने भारत में 4.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ रुपए हो चुका है। यहां ग्रॉस कलेक्शन का मतलब टिकट बिक्री से कुल कमाई होता है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स हटाने के बाद का आंकड़ा होता है।

यह भी पढ़ें: दुआ बनेगी बड़ी बहन! दीपिका-रणवीर के घर जल्द आएगा दूसरा नन्हा मेहमान

ओवरसीज में भी दबदबा कायम, वर्ल्डवाइड 1748 करोड़ पार

विदेशों में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। 31वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1.10 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 419.60 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,748.91 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जो इसे ऐतिहासिक फिल्मों की सूची में ला खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो 2' का पोस्टर आउट: आयुष्मान के इर्द-गिर्द कॉमिक कन्फ्यूजन का जाल

पांचवें हफ्ते में गिरावट, लेकिन वीकेंड पर उछाल

फिल्म की कमाई में पांचवें हफ्ते में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वीकेंड पर इसमें सुधार हुआ। 30वें दिन जहां फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, वहीं 31वें दिन यह बढ़कर 4.65 करोड़ रुपए हो गया। भाषा के अनुसार देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 4.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तमिल में 6 लाख, तेलुगु में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया।

Breaking News

ओपनिंग-डे और पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 236.63 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर धमाकेदार शुरुआत की थी। यह उस समय किसी भी भारतीय फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई।

पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने भारत में लगभग 745 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा पहला हफ्ता माना जा रहा है। खास बात यह रही कि सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही पहले हफ्ते में 546 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया।

तेजी से 500 करोड़ क्लब में एंट्री

धुरंधर 2 ने महज 6 दिनों में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts