PlayBreaking News

दुआ बनेगी बड़ी बहन!दीपिका-रणवीर के घर जल्द आएगा दूसरा नन्हा मेहमान

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों की बड़ी खबर आई है। एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस खास अनाउंसमेंट में उनकी बेटी दुआ भी शामिल रहीं, जिसने हाथों में प्रेग्नेंसी किट लेकर इस खूबसूरत पल को और खास बना दिया।
Follow on Google News
दीपिका-रणवीर के घर जल्द आएगा दूसरा नन्हा मेहमान
FILE IMAGE

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं इस बार किसी फिल्म या अवॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि यह चर्चित जोड़ी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रही है। रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने बेहद खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इस तस्वीर ने बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। यह खबर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है। 

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 पर फिर ब्रेक! अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...

बेटी दुआ के जरिए दी गई खुशखबरी

इस बार दीपिका ने अपनी बेटी दुआ को ही इस खास खबर का हिस्सा बनाया। पोस्ट में दुआ अपने हाथों में प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उनके पास ही रणवीर सिंह के हाथ दिखाई दे रहे हैं, जो उन्हें गोद में लिए हुए हैं। हालांकि रणवीर का चेहरा तस्वीर में नहीं दिख रहा, लेकिन उनका साथ साफ महसूस किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

दीपिका की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी। कुछ ही समय में लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस इस खबर से बेहद खुश नजर आए और कपल को बधाई देने लगे।

यह भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो 2' का पोस्टर आउट: आयुष्मान के इर्द-गिर्द कॉमिक कन्फ्यूजन का जाल

रणवीर सिंह का करियर भी चमका

जहां एक ओर निजी जिंदगी में खुशियां दस्तक दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का करियर भी शानदार दौर से गुजर रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर उन्हें काफी सराहना मिल रही है। उनकी एक्टिंग और एनर्जी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कब हुई शादी और बेटी?

बता दे कि कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली की बेहद खूबसूरत जगह Lake Como में ट्रेडिशनल कोंकणी और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी पूरी तरह प्राइवेट रखी गई थी। हालांकि शादी के बाद जब उनकी वेडिंग तस्वीरें सामने आईं, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी और इंटरनेट पर खूब वायरल हो गईं।

शादी के 6 सालों बाद 8 सितंबर 2024 को दीपिका- रणवीर के घर किलकारी गूंजी, कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ साझा की। यह पल उनके जीवन का बेहद खास और इमोशनल मोमेंट बन गया, जिसने उनके चाहने वालों को भी खुशी से भर दिया। बाद में दोनों ने अपनी बेटी का नाम “दुआ” रखा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts