PlayBreaking News

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड,पहले दिन ही कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा कमाए। इंडिया में 120 करोड़ और ओवरसीज में 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसे रिकॉर्ड्स तोड़े और पहले वीकेंड में 800 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
Follow on Google News
पहले दिन ही कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दिन ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर दिया, जिससे बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों की ओपनिंग रिकॉर्ड्स अब पीछे रह गई हैं।

    ये भी पढ़ें: ईरानी हमलों के खिलाफ दुनिया एकजुट, होर्मुज में सुरक्षित रास्ते के लिए 6 देशों ने मिलाया हाथ

    प्रीव्यू शोज से मिली धमाकेदार शुरुआत

    धुरंधर 2 के प्रीव्यू शोज में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर दिया था। इससे पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म की ओपनिंग रिकॉर्डतोड़ होगी। लेकिन गुरुवार को रिलीज के दिन, शोज सुबह से ही फुल होने लगे। दिन खत्म होने तक फिल्म ने सभी अनुमान पीछे छोड़ दिए।

    इंडिया में ग्रॉस और नेट कलेक्शन

    सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ भारत में ही करीब 120 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें से नेट कलेक्शन लगभग 102 करोड़ रुपये रहा। हिंदी वर्जन ने अकेले ही लगभग 99 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो चुकी है।

    ओवरसीज मार्केट में भी धमाका

    धुरंधर 2 ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार शुरुआत की है। अनुमान है कि पहले दिन फिल्म ने करीब 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारतीय करंसी में यह लगभग 48 करोड़ रुपये होते हैं। फाइनल आंकड़ों में यह कलेक्शन इससे भी ज्यादा हो सकता है।

    कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    प्रीव्यू शोज और रिलीज के पहले दिन के आंकड़ों को जोड़कर देखा जाए तो, ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 220 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। यह आंकड़ा बॉलीवुड फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो गया है।

    पहले दिन के रिकॉर्ड्स

    धुरंधर 2 ने पहले दिन ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के नाम थी, जिसने पहले दिन लगभग 129 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। वहीं, 200 करोड़ की पहली दिन की ओपनिंग अब तक सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों पुष्पा 2, RRR और बाहुबली 2 के नाम रही है।

    हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग

    हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के पास था, जिसने पहले दिन 72 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन धुरंधर 2 ने यह रिकॉर्ड भी बड़े अंतर से तोड़ दिया। फाइनल आंकड़ों में फिल्म का सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    पहले वीकेंड के लिए उम्मीदें

    फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले वीकेंड तक धुरंधर 2 लगभग 800 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के करीब पहुंच जाएगी। ईद के मौके पर रिलीज होने की वजह से दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटरों में उमड़ रहे हैं।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts