दमोह: मोबाइल की जिद में नदी में कूदा युवक, बेटे को बचाने 68 साल के पिता भी कूदे
दमोह के नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी में मोबाइल की मांग को लेकर युवक ने छलांग लगा दी। बेटे को डूबता देख 68 वर्षीय पिता भी नदी में उतर गए। मौके पर मौजूद माझी समाज के डालचंद रायकवार ने नाव की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पिता-पुत्र के बचने से परिजनों और लोगों ने राहत की सांस ली।
Dheeraj Jonsan
27 Aug 2026



























