Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट; सीएम विजय का बड़ा फैसला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट देने का आदेश जारी किया गया है।
तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट; सीएम विजय का बड़ा फैसला
तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत

सरकार के मुताबिक, यह छूट अगले पांच साल तक लागू रहेगी और पहले से मिल रही आयु सीमा की रियायतों के अतिरिक्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। नए आदेश से अलग-अलग कैटेगरी और ग्रुप की सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा।

सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा 5 साल बढ़ाई

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के फैसले के बाद तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आयु सीमा में राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करने के बाद मुख्यमंत्री ने पांच साल की छूट देने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में नवजातों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी, CM विजय ने शुरू की ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना

पांच साल तक लागू रहेगा नया नियम

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा की यह छूट पांच साल तक प्रभावी रहेगी। यह राहत पहले से लागू आयु सीमा संबंधी छूट के अलावा दी जाएगी। यानी जिन उम्मीदवारों को पहले से किसी श्रेणी के तहत आयु सीमा में रियायत मिल रही है, उन्हें भी नए आदेश के मुताबिक अतिरिक्त राहत मिलेगी।

ग्रुप-I की नौकरियों में अब इतनी होगी आयु सीमा

तमिलनाडु में ग्रुप-I की सरकारी नौकरियों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की मौजूदा आयु सीमा 32 साल और आरक्षित वर्ग के लिए 37 साल है। पांच साल की नई छूट के बाद यह सीमा क्रमशः 37 और 42 साल हो जाएगी। वहीं, दिव्यांग सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 से बढ़कर 47 साल और दिव्यांग आरक्षित वर्ग के लिए 47 से बढ़कर 52 साल हो जाएगी।

ग्रुप-II और II-A के उम्मीदवारों को भी राहत

ग्रुप-II और II-A की सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फिलहाल कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। वहीं, सामान्य वर्ग के लिए यह सीमा 30 साल और दिव्यांग सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 साल है। नए आदेश के बाद सामान्य वर्ग की आयु सीमा 35 साल और दिव्यांग सामान्य वर्ग की 45 साल हो जाएगी।

Breaking News

हर ग्रुप और कैटेगरी पर लागू होगा छूट का पैटर्न

सरकार ने अपनी विज्ञप्ति में अलग-अलग ग्रुप और श्रेणियों के उदाहरण देकर समझाया है कि पांच साल की छूट किस तरह लागू होगी। इसके तहत मौजूदा आयु सीमा में पांच साल जोड़े जाएंगे। पहले से मिलने वाली रियायतें भी जारी रहेंगी। इस तरह सरकारी नौकरी के अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए निर्धारित आयु सीमा में इसी पैटर्न के अनुसार बदलाव किया जाएगा।

VB-G RAM G के तहत लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने के फैसले को मंजूरी दी थी

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पद संभालने के बाद से लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने VB-G RAM G के तहत लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने के फैसले को युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts