CG NEWS: धमतरी में बारिश का कहर: सोंढुर बांध के 5 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
दो दिनों की लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सोंढुर बांध में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की।लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोंढुर बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार बांध में वर्तमान समय में 15,240 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बांध के 5 गेट खोलकर 5,635 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।
PREM
29 Jul 2026


























