CG NEWS: धमतरी में बारिश का कहर: सोंढुर बांध के 5 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
धमतरी जिले में लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने पूरे जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले के अधिकांश बरसाती नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण सोंढुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सिंचाई विभाग के अनुसार बांध में 15,240 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बांध के पांच गेट खोल दिए गए हैं और 5,635 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। सोंढुर बांध की कुल जल भंडारण क्षमता लगभग 7 टीएमसी है, जिसमें वर
Prem
29 Jul 2026



























