पडिक्कल की पीठ पर जर्सी नंबर का टैटू, पंत के कंधे पर चोट: 244 ओवर फील्डिंग करने का नतीजा

पडिक्कल ने सीरीज में तीन पारियों में 2 शतक की मदद से 328 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। चार टेस्ट मैचों में उनके नाम 418 रन हैं और उनका औसत 69.66 का है। वहीं कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की।
244 ओवर तक फील्डिंग करते रहे भारतीय खिलाड़ी
कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने लगातार दो पारियों में बल्लेबाजी की। इसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों को 243.4 ओवर तक फील्डिंग करनी पड़ी। लंबे समय तक मैदान पर रहने का असर देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर नजर आया और उनकी पीठ पर नाम और जर्सी नंबर की छाप पड़ गई। पडिक्कल ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की और इसे मजेदार अंदाज में बताया। उन्होंने लिखा कि सूरज की धूप ने उन्हें एक टैटू दे दिया है।
ये भी पढ़ें: Kajari Teej 2026: 30 या 31 अगस्त? तारीख को लेकर दूर करें कंफ्यूजन, जानें व्रत और पूजा का सही मुहूर्त
सीरीज में 328 रन, दो शतक लगाए
पडिक्कल ने पहली पारी में भी 127 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। वह 11वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 138वें ओवर में भारतीय पारी घोषित होने तक नाबाद रहे। सीरीज की तीन पारियों में उन्होंने 167, 44 और 117 रन की पारियां खेलीं। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पडिक्कल ने पोस्ट में सीरीज की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए मिले अवसर के लिए आभार जताया और आगे बेहतर करने की भूख की बात कही।
चार टेस्ट में 418 रन, औसत 69.66
पडिक्कल ने अब तक अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले हैं। उनकी छह पारियों में 418 रन हैं और बल्लेबाजी औसत 69.66 रहा है। उन्होंने टेस्ट करियर में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा और भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पडिक्कल के प्रदर्शन को इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए अहम माना गया।
ये भी पढ़ें: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! नुवाकोट में मचा हड़कंप, लोगों को इलाका छोड़ने की चेतावनी
पंत के कंधे पर लगी चोट, जुरेल ने की विकेटकीपिंग
कोलंबो टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी थी। पंत ने इंस्टाग्राम पर चोट की तस्वीर शेयर करते हुए इसे एक यादगार निशानी बताया। चोट के कारण वह कई घंटों तक बेंच पर बैठे रहे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत ने सीरीज की तीन पारियों में 56 की औसत से 168 रन बनाए और 2 अर्धशतक लगाए।




















