Abhishek Sharma :13 गेंदों में मचाई तबाही! अभिषेक ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, धोनी के बराबरी पर पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का ध्यान खींच लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस मैच में हेदराबाद की बल्लेबाजी खास चर्चाओं में रही।
अभिषेक की विस्फोटक अंदाज 270 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने आते ही पंजाब के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए। इस छोटी लेकिन धमाकेदार पारी में उनके बल्ले से 2 चौके और 4 लंबे छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 269.23 का रहा, जो बताता है कि उन्होंने कितनी तेजी से रन बनाए।
हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और वे लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे, लेकिन तब तक वह मैच का माहौल पूरी तरह बदल चुके थे।
यह भी पढ़ें: IPL से पंजाब टीम तक...! विराट-युवराज के साथी रहे क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन
मार्को यानसेन के ओवर में ठोके 21 रन
पारी के दूसरे ओवर में अभिषेक ने तेज गेंदबाज मार्को यानसेन की जमकर धुनाई की। इस ओवर में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। पूरे ओवर में सनराइजर्स ने 21 रन बटोरे, जिसमें अकेले 20 रन अभिषेक के बल्ले से आए। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने पंजाब के गेंदबाजों पर शुरुआत में ही दबाव बना दिया।
कैप्टन कूल की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी कर ली। अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर में 10वीं बार ऐसा किया है।
इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने आईपीएल में 9 बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाए थे, जबकि अब अभिषेक 10 बार ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित मैदान के लिए तैयार थे! लेकिन फिर ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या हुआ जिससे रोकी गई एंट्री?
300 छक्के भी किए पूरे
इस मुकाबले से पहले अभिषेक को टी20 क्रिकेट में भारत में 300 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 2 छक्कों की जरूरत थी। लेकिन उन्होंने 4 छक्के लगाकर यह आंकड़ा आराम से पार कर लिया। अब उनके नाम 302 छक्के हो चुके हैं।
पूरी दुनिया में सिर्फ 8 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने किसी एक देश में 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस खास क्लब में अब अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है।
हेड- अभिषेक की जोड़ी ने 54 रन जोड़े
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने सनराइजर्स को बेहद तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 3.3 ओवर में 54 रन जोड़ दिए। ट्रैविस हेड ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब किंग्स को बैकफुट पर ला दिया।
इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं अभिषेक
आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 475 रन बना लिए हैं। उनका औसत 47.50 और स्ट्राइक रेट 210.17 का है। इस सीजन में वह एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 135 रन है।











