रोहित मैदान के लिए तैयार थे!लेकिन फिर ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या हुआ जिससे रोकी गई एंट्री?

साफस्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चोट के बाद जल्द मैदान पर लौटना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए उन्हें थोड़ा और आराम करने की सलाह दी। इस बात का खुलासा टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने ड्रेसिंग रूम में किया।
जयवर्धने ने बताया कि रोहित पिछले हफ्ते ही खुद को फिट महसूस कर रहे थे और खेलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ ने जोखिम लेने से इनकार कर दिया। टीम का मानना था कि आधी-अधूरी फिटनेस के साथ वापसी करना भविष्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
फिटनेस पर क्या बोले जयवर्धने
कोच जयवर्धने ने रोहित शर्मा के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि आमतौर पर वह एक हफ्ते में वापसी कर लेते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया। इस फैसले का मकसद था कि रोहित अपनी फिटनेस पर पूरी तरह काम करें और मैदान पर लौटकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें।
यह भी पढ़ें: 3 शहर, 4 मुकाबले, 1 चैंपियन… अब अहमदाबाद में होगा IPL 2026 ग्रैंड फिनाले, जानें कहां होंगे प्लेऑफ मैच
टीम मैनेजमेंट ने किया कि खिलाड़ी की सेहत सबसे पहले आती है और किसी भी कीमत पर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। यही वजह रही कि रोहित को एक अतिरिक्त सप्ताह का आराम दिया गया, जिसने उनकी वापसी को और मजबूत बनाया।
चोट के बाद रोहित की दमदार वापसी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने 84 रनों की हिटमैन पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी ने दिखा दिया कि वह पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं।
जयवर्धने ने ड्रेसिंग रूम के वीडियो में रोहित की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि इस वापसी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन है। गौरतलब है कि रोहित को 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिसके चलते उन्हें करीब तीन हफ्ते तक मैदान से दूर रहना पड़ा।
रोहित- रिकेल्टन की ताबड़तोड़ ओपनिंग
इस मुकाबले में मुंबई को 229 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। ऐसे में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 65 गेंदों में 143 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया। रोहित ने अपनी 84 रनों की पारी में 7 छक्के और 6 चौके जड़े। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने जीत की नींव रख दी। वहीं रिकेल्टन ने भी रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ बल्लेबाजी करना बेहद आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL 2026 : धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज! क्या 10 मई को लेंगे संन्यास?
सीजन में शानदार फॉर्म में रोहित
इस सीजन में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक पांच पारियों में 55.25 की औसत से 221 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 174 से अधिक है, जो टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित की यह फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम है और आगे के मुकाबलों में टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।











