Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहीं रहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा :94 साल की उम्र में निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ऐश्वर्या-करण जौहर समेत कई सितारे

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद खबर के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
94 साल की उम्र में निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ऐश्वर्या-करण जौहर समेत कई सितारे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई में रहने वाले मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड सितारे मनीष के घर पहुंचे और उन्हें इस मुश्किल समय में सांत्वना दी।

    परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि, गरिमा मल्होत्रा ने लंबा और खुशहाल जीवन जिया और अपने पीछे प्यार, यादें और आशीर्वाद की अमूल्य विरासत छोड़ गई हैं।

    आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी

    मनीष मल्होत्रा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी मां के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि, उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई में किया जाएगा।

    बयान में कहा गया कि, 'हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। वे अपने पीछे ढेर सारी प्यारी यादें और अपनों का प्यार छोड़ गई हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमें मार्ग दिखाता रहेगा। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई में शामिल हों। ओम शांति।'

    इस खबर के सामने आते ही मनीष के चाहने वालों और फिल्म जगत के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया।

    श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

    मनीष मल्होत्रा के घर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान वहां करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन, और कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आए। इसके अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सोनाली बेंद्रे, उर्मिला मातोंडकर और फातिमा सना शेख शामिल हैं। इन सभी सितारों ने मनीष मल्होत्रा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और गरिमा मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी।

    /img/10/1773981936967

    कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन

    /img/10/1773982127314

    करण जौहर और अर्जुन कपूर

    मां के बेहद करीब थे मनीष मल्होत्रा

    मनीष मल्होत्रा अपनी मां से बेहद करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें और यादें साझा करते रहते थे। पिछले साल उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन अपने घर पर धूमधाम से मनाया था। उस मौके की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- हैप्पी बर्थडे, मॉमी डियरस्ट…

    इसके अलावा मदर्स डे के मौके पर भी उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को अपनी ताकत, प्रेरणा और सबसे बड़ा साथी बताया था।

    मां की वजह से बने डिजाइनर

    एक पुराने इंटरव्यू में मनीष मल्होत्रा ने बताया था कि, उनकी मां ने बचपन से ही उनके सपनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा था कि, उन्हें बचपन से ही कपड़ों और फिल्मों का शौक था। वे अक्सर अपनी मां की साड़ियों को काटकर उनसे डिजाइन बनाने की कोशिश करते थे। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि, उनकी मां को अंग्रेजी को लेकर चिंता रहती थी, इसलिए उन्होंने उनके लिए ट्यूशन टीचर रखी थी।

    लेकिन पढ़ाई से ज्यादा उनका ध्यान फैशन और स्टाइल पर रहता था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि ट्यूशन टीचर ने एक बार उनकी मां से शिकायत की थी कि मनीष पढ़ाई से ज्यादा उनके जूतों और कपड़ों पर कमेंट करते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन ही कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

    कोविड के दौरान मां से जुड़ी खास याद

    मनीष ने यह भी बताया था कि, कोविड के दौरान उनकी मां ने उन्हें पुराने दिनों की एक दिलचस्प याद सुनाई थी। उन्होंने बताया कि ट्यूशन टीचर ने उनकी मां से कहा था कि उनका बेटा पढ़ाई से ज्यादा उनके कपड़ों के मैचिंग पर ध्यान देता है। हालांकि, उनकी मां ने कभी भी उनके इस जुनून को रोकने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपने सपनों का पीछा करें।

    पिता का भी हो चुका है निधन

    मनीष मल्होत्रा के परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले उन्होंने 18 नवंबर 2019 को अपने पिता को खो दिया था। उनके पिता का निधन भी बढ़ती उम्र के कारण हुआ था। उस समय भी मनीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया था। अब मां के निधन के बाद मनीष पूरी तरह भावुक नजर आ रहे हैं।

    Featured News

    कौन हैं मनीष मल्होत्रा?

    मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन बाद में फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साल 1990 में फिल्म स्वर्ग से अपने डिजाइनिंग करियर की शुरुआत की।

    उन्हें असली पहचान 1995 की फिल्म रंगीला से मिली। इस फिल्म में उनके डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम्स को काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए, जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में शामिल हैं।

    /img/10/1773983045256

    1000 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    मनीष मल्होत्रा ने अपने लंबे करियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के लिए डिजाइन तैयार किए और भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाई। साल 2005 में उन्होंने अपना फैशन ब्रांड लॉन्च किया, जो आज ब्राइडल और लग्जरी फैशन के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

    फिल्म प्रोडक्शन में भी रखा कदम

    फैशन डिजाइनिंग में सफलता हासिल करने के बाद मनीष मल्होत्रा ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा। हाल ही में उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण शुरू किया है, जिनमें गुस्ताख इश्क, बन टिक्की और साली मोहब्बत जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts