Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका दराज़िंदा इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दराज़िंदा स्टेशन से रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

धमाके के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। TTP को पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक शनिवार को हुए धमाके की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर राहत कार्य जारी है।

पहले भी होते रहे हैं हमले

डेरा इस्माइल खान अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान की सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। इस इलाके में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार मिलिटेंट अटैक की घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों को भी यहां अक्सर निशाना बनाए जाने की खबरें आती रही हैं। इसी महीने भी डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं हुई हैं, जिनमें पाकिस्तान तालिबान से जुड़े हमले भी शामिल हैं। फिलहाल शनिवार को हुए धमाके को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts