Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में अक्षय कुमार की 'OMG 2' का दिखा विरोध, विश्व हिंदू महासंघ ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर में अक्षय कुमार की 'OMG 2' का दिखा विरोध, विश्व हिंदू महासंघ ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, देखें VIDEO
इंदौर। सेंसर बोर्ड के प्रतिबंध के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार की आने वाली नई फिल्म OMG 2 पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सेंसर बोर्ड कमेटी द्वारा फिल्म में दिखाए गए सेक्स एजुकेशन को लेकर इस पर प्रतिबंध किया जा चुका है। वहीं शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें ओएमजी-2 फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

फिल्म में भारतीय संस्कृति से किया खिलवाड़

ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं का कहना था कि आगामी 11 अगस्त 2023 को 'OMG 2' के नाम से फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार हिंदुओं के आराध्य देव भगवान शिव की भूमिका निभा रहा है। फिल्म का पोस्टर देखकर यह लगता है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान शिव का गलत तरीके से चरित्र चित्रण किया है एवं सेक्स एजुकेशन का भी उपयोग स्कूलों में किया गया है। भारतीय संस्कृति के साथ यह फिल्म एक तरह से खिलवाड़ है।

पहले भी भगवान को जींस में दिखाया था

इससे पूर्व में जब अक्षय कुमार की ओह माय गॉड फर्स्ट आई थी, उसमें भगवान श्रीकृष्ण की जो भूमिका अक्षय कुमार द्वारा निभाई गई थी, वह अत्यंत फूहड़ तरीके से निभाई गई थी। उस वक्त भी फिल्म में जहां भगवान श्रीकृष्ण को जींस पहने और अत्याधुनिक वेशभूषा में बाइक चलाते हुए दिखाई दिया था। उस समय भी इस फिल्म का घोर विरोध विश्व हिंदू महासंघ द्वारा किया गया था। वहीं महासंघ का कहना था कि इस फिल्म की रिलीज पर इंदौर शहर में प्रतिबंध लगाया जाए। https://twitter.com/psamachar1/status/1680187735036813314

शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

ओह माय गॉड के पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं, माथे पर भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। कई विवादों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इसके अगले पार्ट ‘OMG 2′ में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। OMG 2’ की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- OMG 2 : लंबी जटाओं, भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला… नये पोस्टर में ‘शिव’ के अवतार में नजर आए Akshay Kumar मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts