OMG 2 : लंबी जटाओं, भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला... नये पोस्टर में 'शिव' के अवतार में नजर आए Akshay Kumar

Follow on Google News
OMG 2 : लंबी जटाओं, भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला... नये पोस्टर में 'शिव' के अवतार में नजर आए Akshay Kumar
एंटरटेनमेंट डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी 'ओह माई गॉड 2' (OMG 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस कड़ी में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से दो पोस्टर रिलीज किए हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। वहीं 'OMG 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए अक्षय ने बताया है कि जल्द ही फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया नया पोस्टर

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर 'OMG 2' का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। लंबी जटाओं, माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए हैं। पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। अक्षय ने लिखा- "बस कुछ दिनों में.. ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। टीजर भी जल्द ही रिलीज होगा। https://twitter.com/akshaykumar/status/1675753753981636609 इसके बाद अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी का पोस्टर रिलीज करते हुए एक और पोस्ट लिखी है। इस तस्वीर में पंकज माथे पर तिलक लगाए और हाथों को जोड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ''मिलते हैं सच्चाई की राह पर।'' https://twitter.com/akshaykumar/status/1675768839420690433  

शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

ओह माय गॉड के पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। वहीं 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। लंबी जटाओं, माथे पर भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर फैंस में हैं काफी एक्साइटमेंट

फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद एक बार फिर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओह माय गॉड' साल 2012 में रिलीज हुई थी। कई विवादों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इसके अगले पार्ट 'OMG 2' में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। OMG 2' की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी।

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

इस पोस्टर पर फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन शेयर किए हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का ये वाला पोस्टर देखने के बाद यूजर्स चौकन्ना हो गए हैं। कईयों ने चेतावनी भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आदिपुरुष की तरह इसमें भी हमारे भगवान का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'उम्मीद करता हूं कि इस फ़िल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा। फ़िल्म के लिए अग्रिम शुभकामनाएं!' मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts