PlayBreaking News

दिल्ली के वोटर्स के लिए बड़ी खबर!SIR कार्यक्रम में बदलाव, 17 अगस्त तक होगा सत्यापन

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) का नया शेड्यूल जारी किया है। अब बीएलओ 17 अगस्त 2026 तक घर-घर सत्यापन करेंगे और अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी। जानिए दावे-आपत्तियों और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की नई तारीखें।
Follow on Google News
SIR कार्यक्रम में बदलाव, 17 अगस्त तक होगा सत्यापन
दिल्ली में घर-घर होगा वोटर वेरिफिकेशन

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम की नई समय-सारिणी जारी की है। नए शेड्यूल के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अब 17 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं, अंतिम मतदाता सूची अब 27 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

17 अगस्त तक चलेगा घर-घर सत्यापन

निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, बीएलओ 17 अगस्त तक मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी दिन मतदान केंद्रों (Polling Stations) के पुनर्व्यवस्थीकरण (Rearrangement) का काम भी पूरा किया जाएगा।

24 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता अपने नाम, पते या अन्य जानकारी में सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

/img/15/1785855658711

कब तक कर सकेंगे दावे और आपत्तियां?

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार कराने के लिए 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद इन सभी आवेदनों का निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा।

SIR

27 अक्टूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) प्रकाशित की जाएगी।

क्यों बढ़ाई गई समय सीमा?

निर्वाचन आयोग का कहना है कि संशोधित कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। अधिक से अधिक लोगों को अपना नाम जुड़वाने और जानकारी सही कराने का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

30 जून से शुरू हुई थी SIR प्रक्रिया

दिल्ली में विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान 30 जून 2026 से शुरू हुआ था। पहले बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन और फॉर्म जमा करने का काम 29 जुलाई तक पूरा होना था। बाद में इसकी समय सीमा 10 दिन बढ़ाई गई और अब आयोग ने नया संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts