Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली पुलिस ने किया ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ : MP सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, IED बनाने का सामान बरामद

Follow on Google News
दिल्ली पुलिस ने किया ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ : MP सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार,  IED बनाने का सामान बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दिवाली से पहले बड़ी कामयाबी मिली है। देशभर में समन्वित छापेमारी के बाद ISIS से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से हथियारों के साथ-साथ आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है।

    कहां-कहां से हुई गिरफ्तारी?

    दिल्ली से : आफताब और सूफियान (दोनों मुंबई निवासी)

    रांची (झारखंड) से : अशरफ दानिश (ग्रुप का हेड)

    मध्य प्रदेश और तेलंगाना (हैदराबाद) से : एक-एक संदिग्ध गिरफ्तार

    आतंकी अशरफ दानिश लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। वह छात्र बनकर रांची के इस्लामनगर में छिपा हुआ था।

    बरामद सामान

    • पुलिस की छापेमारी में आतंकियों से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिले:
    • पिस्टल और कारतूस
    • हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर
    • कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, वायर स्ट्रिप, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट
    • लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश

    जांच में सामने आया है कि दानिश केमिकल हथियार बनाने में माहिर था और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।

    Twitter Post

    कैसे पकड़े गए आतंकी?

    9 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने आफताब को पकड़ा। पूछताछ में दानिश और अन्य साथियों के बारे में सुराग मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रांची से दानिश को गिरफ्तार किया। दानिश की निशानदेही पर अन्य राज्यों में भी छापेमारी की गई और दो और संदिग्ध पकड़े गए।

    आतंकी साजिश का मकसद

    • प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहा था।
    • सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ना
    • ऑनलाइन ग्रुप बनाकर सांप्रदायिक नफरत फैलाना
    • दिल्ली-NCR और अन्य बड़े शहरों में धमाका करने की साजिश

    बिहार से घुसे पाकिस्तानी आतंकी भी रडार पर

    28 अगस्त को नेपाल बॉर्डर से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 पाकिस्तानी आतंकी बिहार में घुसे थे। पुलिस ने उनकी तस्वीरें जारी कर ₹50,000 का इनाम रखा है। माना जा रहा है कि ISIS मॉड्यूल और इन आतंकियों के बीच कनेक्शन की भी जांच हो रही है।

    गिरफ्तार 5 आतंकियों से पूछताछ जारी है। खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उनका अगला निशाना कौन सा शहर था और हमले की प्लानिंग कितनी आगे बढ़ चुकी थी। बरामद लैपटॉप, मोबाइल और डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: पीएम मोदी-मेलोनी की फोन पर बातचीत, भारत-इटली साझेदारी पर जोर; निवेश और सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts