Delhi Weather:दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आसमान में धूल का गुबार छाया; बरसात के आसार

नई दिल्ली। नोएडा और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और धूल का गुबार छा गया। इससे विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
राजस्थान से आई हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की तरफ से चली तेज और शुष्क हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी की स्थिति बनी। दोपहर के समय आसमान में धूल की परत साफ नजर आई। कई इलाकों में तेज हवा के झोंकों से पेड़ झूमते दिखाई दिए।
विजिबिलिटी कम होने से बढ़ी परेशानी
धूलभरी आंधी के कारण राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल लोगों के लिए असुविधा का कारण बनी। हालांकि मौसम ठंडा होने से गर्मी और उमस से कुछ राहत जरूर महसूस की गई।
ये भी पढ़ें: Share Market Crash : 700 अंक तक टूटा सेंसेक्स, कुछ घंटों में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए साफ
लोगों को गर्मी से मिली राहत
पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को मौसम बदलने से राहत मिली है। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के सुहावने होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: 50 अंडों की शर्त बनी जानलेवा? 42वें Egg पर बिगड़ी तबीयत, जानिए एक साथ ज्यादा अंडे खाना कितना खतरनाक
जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंच सकता है मॉनसून
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में सामान्य रूप से मॉनसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जाता है। इस बार इसकी दस्तक में कुछ देरी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक मॉनसून दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश कर सकता है।












