PlayBreaking News

50 अंडों की शर्त बनी जानलेवा?42वें Egg पर बिगड़ी तबीयत, जानिए एक साथ ज्यादा अंडे खाना कितना खतरनाक

क्या एक बार में 50 अंडे खाना जानलेवा हो सकता है? जौनपुर की घटना के बाद यह सवाल चर्चा में है। जानिए ज्यादा अंडे खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, डॉक्टर क्या कहते हैं, अंडे की सही मात्रा कितनी है और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
Follow on Google News
42वें Egg पर बिगड़ी तबीयत, जानिए एक साथ ज्यादा अंडे खाना कितना खतरनाक

नई दिल्ली। अंडा प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट इसे संतुलित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं। लेकिन जब यही पौष्टिक चीज जरूरत से कई गुना ज्यादा खाई जाए तो क्या यह शरीर के लिए खतरा बन सकती है?

यह सवाल उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सामने आए एक मामले के बाद चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 अंडे खाने की शर्त के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत का अंतिम कारण पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच से ही स्पष्ट हो सकता है, लेकिन इस घटना ने जरूरत से ज्यादा भोजन करने के खतरों पर बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जौनपुर जिले के बिबीगंज बाजार में दो दोस्तों के बीच 2,000 रुपए की शर्त लगी कि कौन सबसे पहले 50 अंडे खाएगा। बताया गया कि 42 वर्षीय सुभाष यादव जब 42वां अंडा खा रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की शुरुआती आशंका थी कि, कम समय में अत्यधिक भोजन करने से शरीर पर गंभीर दबाव पड़ा हो सकता है। वहीं परिवार ने इस कारण को स्वीकार नहीं किया है।

(नोट: मौत का वास्तविक कारण केवल मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही तय किया जा सकता है।)

ज्यादा अंडे खाना कितना खतरनाक?

जानकारी के अनुसार, समस्या सिर्फ अंडे नहीं बल्कि कम समय में किसी भी चीज की अत्यधिक मात्रा खाने से हो सकती है। एक साथ दर्जनों अंडे खाने से शरीर पर कई तरह का दबाव पड़ सकता है।

Lifestyle News

शरीर पर क्या असर पड़ सकता है?

संभावित समस्या

क्या हो सकता है?

पाचन तंत्र पर दबाव

पेट भारी होना, अपच, गैस और उल्टी

एस्पिरेशन (Aspiration)

जल्दी-जल्दी खाने पर भोजन सांस की नली में फंस सकता है

कोलेस्ट्रॉल का अधिक सेवन

एक साथ कई जर्दी खाने से शरीर पर अतिरिक्त भार

हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन

पहले से बीमार लोगों में जोखिम बढ़ सकता है

अत्यधिक प्रोटीन

पेट और पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव

क्या रोज अंडा खाना नुकसानदायक है?

कुछ रिसर्च में ज्यादा अंडे और मृत्यु दर के बीच संबंध की बात कही गई है, लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि इसे पूरी तरह साबित करने के लिए अभी और शोध की जरूरत है। दूसरी ओर अधिकांश डॉक्टरों का कहना है कि, संतुलित मात्रा में अंडे खाना स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

रिसर्च क्या कहती है?

झेजियांग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं शोधकर्ताओं का कहना है कि, हार्ट हेल्थ और लंबी उम्र के लिहाज से पूरे अंडे की तुलना में अंडे की सफेदी (Egg White) या दूसरे प्रोटीन स्रोत बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उनका मानना है कि, ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का सेवन कुछ लोगों में जोखिम बढ़ा सकता है।

Health News

कार्डियोलॉजिस्ट की क्या सलाह है?

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर रियाज पटेल के अनुसार, ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए अंडे संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं। अगर डॉक्टर ने किसी विशेष बीमारी के कारण मना नहीं किया है तो सीमित मात्रा में अंडे खाना सुरक्षित माना जाता है।

एक दिन में कितने अंडे खाना सही माना जाता है?

यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, शारीरिक गतिविधि और डाइट पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर

व्यक्ति

सामान्य सलाह

स्वस्थ वयस्क

1 से 2 अंडे प्रतिदिन

जिम या एथलीट

जरूरत के अनुसार न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लें

हार्ट या कोलेस्ट्रॉल के मरीज

डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करें

अंडा खाने के फायदे

  • उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन
  • विटामिन B12 और D
  • आयरन और सेलेनियम
  • मांसपेशियों की रिकवरी में मदद
  • लंबे समय तक पेट भरा रखने में सहायक

किन बातों का रखें ध्यान?

  • किसी भी फूड चैलेंज में हिस्सा लेने से बचें।
  • जरूरत से ज्यादा भोजन एक साथ न करें।
  • भोजन हमेशा आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • यदि खाने के दौरान सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर पहले से हार्ट, कोलेस्ट्रॉल या पाचन संबंधी बीमारी है तो डाइट एक्सपर्ट की सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी और उपलब्ध रिसर्च पर आधारित है। इसे डॉक्टर की सलाह का विकल्प न समझें। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है या आप अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts