Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु के TVK विधायक V.S. बाबू का 75 साल की उम्र में निधन, विधानसभा चुनाव में एम.के. स्टालिन को दी थी मात

TVK विधायक वी.एस. बाबू का 75 साल की उम्र में चेन्नई के MGM हेल्थकेयर अस्पताल में निधन हो गया। 
तमिलनाडु के TVK विधायक V.S. बाबू का 75 साल की उम्र में निधन, विधानसभा चुनाव में एम.के. स्टालिन को दी थी मात
एम.के. स्टालिन को चुनाव में हराने वाले TVK विधायक वी.एस. बाबू नहीं रहे

TVK के विधायक वी.एस. बाबू का गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। चेन्नई के MGM हेल्थकेयर अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, वी.एस. बाबू ने दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 75 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही बीमारी के चलते 9 सितंबर 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। वी.एस. बाबू के निधन से तमिलनाडु की राजनीति में शोक की लहर है। विधानसभा चुनाव में एम.के. स्टालिन को हराकर वह चर्चा में आए थे। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

X Post

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts