Delhi Weather:दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आसमान में धूल का गुबार छाया; बरसात के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार दोपहर अचानक तेज हवाओं और धूलभरी आंधी ने राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन धूल के कारण जनजीवन प्रभावित भी हुआ।
Rohit Sharma
23 Jun 2026
































