Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IRCTC घोटाले में लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, लालू-राबड़ी और तेजस्वी की याचिकाएं खारिज

IRCTC घोटाले के भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने तीनों की याचिकाएं खारिज कर राउज एवेन्यू कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को बरकरार रखा।
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, लालू-राबड़ी और तेजस्वी की याचिकाएं खारिज
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

नई दिल्ली। IRCTC घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने तीनों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इन याचिकाओं में राउज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने इस मामले के अन्य आरोपियों की याचिकाओं को भी खारिज किया है। अब राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी।

14 आरोपियों के खिलाफ तय हुए थे आरोप

दरअसल, 13 अक्टूबर 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी आरोप तय किए गए थे। CBI का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे के रांची और पुरी स्थित होटलों के टेंडर और उनसे जुड़े जमीन के सौदों में अनियमितताएं की गई थीं। जांच एजेंसी के मुताबिक, होटल संचालन के ठेके देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर गड़बड़ी कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया।

जमीन और होटल आवंटन में गड़बड़ी का आरोप

इस मामले में जांच एजेंसी का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने लालू यादव के कहने पर रांची और पुरी के होटलों के पट्टे देने की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताएं की थीं। इसके बदले पटना में जमीन के लेन-देन के जरिए कथित तौर पर लालू परिवार को फायदा पहुंचाया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करते समय कहा था कि लारा प्रोजेक्ट्स को जिस तरह फायदा पहुंचाया गया, उससे लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा होता है। अदालत ने पटना में हस्तांतरित जमीन को अपराध से अर्जित संपत्ति बताया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि प्रथम दृष्टया जांच राजनीति से प्रेरित नजर नहीं आती और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में सुनवाई जरूरी है।

Featured News

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 आरोपियों पर भी तय हुए थे आरोप

IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 सितंबर 2026 को लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत ने पीसी गुप्ता, विजय कोचर और विनय कोचर के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया था। वहीं इस मामले में गौरव गुप्ता, नाथ मल काकरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुल्स्यान, राजीव कुमार रेलन और एम/एस अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय

अब निचली अदालत में आगे बढ़ेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद भ्रष्टाचार के मामले में लालू परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश बरकरार रहेगा। अब राउज एवेन्यू कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी। आरोप तय होना दोष सिद्ध होना नहीं है। मामले में आरोपों पर अंतिम फैसला ट्रायल के दौरान पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर होगा।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts