विदेश दौरे से लौटते ही पीएम मोदी का एक्शन!प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, पश्चिम एशिया तनाव और घरेलू मुद्दों पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक को सरकार की मध्यावधि समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। इसमें मंत्रालयों के कामकाज, पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा सुरक्षा, महंगाई और संभावित कैबिनेट फेरबदल जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Follow on Google News
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, पश्चिम एशिया तनाव और घरेलू मुद्दों पर होगा मंथन
फाइल फोटो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। यह बैठक सेवा तीर्थ में आयोजित होगी, जिसमें केंद्र सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे, हाल ही में विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री इस बैठक में देश की मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं। खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ऊर्जा संकट और घरेलू मामलों पर सरकार का फोकस रहने की उम्मीद है।

पीएम मोदी की बड़ी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक इस समय राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह बैठक करीब एक साल बाद हो रही मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री एक साथ शामिल होंगे। सरकार इस बैठक को केवल औपचारिक नहीं बल्कि एक व्यापक समीक्षा के रूप में देख रही है, जिसमें हर मंत्रालय के कामकाज की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी।

सेवा तीर्थ में जुटेंगे सभी बड़े मंत्री

दिल्ली के सेवा तीर्थ में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी मंत्रियों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, इसमें हर मंत्रालय अपने प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश करेगा।

ये भी पढ़ें: C Joseph Vijay : तमिलनाडु सरकार में 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी, आज विजय कैबिनेट में शामिल होंगे दो विधायक

पश्चिम एशिया संकट और आर्थिक असर पर फोकस

इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर भी पड़ रहा है। सरकार इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और सप्लाई चेन में संभावित बाधाओं को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही महंगाई और ईंधन की कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है।

देश में NEET विवाद और छात्रों की चिंता

NEET परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद भी सरकार के लिए बड़ा मुद्दा बना हुआ है। पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी के आरोपों ने देशभर में छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। लाखों छात्रों की परीक्षा तिथियां अटकी हुई हैं और कई राज्यों में जांच चल रही है। इस मुद्दे पर सरकार की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसे लेकर बैठक में चर्चा की संभावना है।

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज

प्रधानमंत्री मोदी मंत्रालयों के प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और कुछ बदलावों पर विचार हो सकता है। पिछले कुछ समय से सरकार के अंदर संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा की बात चल रही है, और यह बैठक उसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव! बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सरकार का फैसला

मंत्रालयों के कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री इस बैठक में सभी मंत्रालयों के कामकाज की गहराई से समीक्षा करेंगे। हर विभाग से यह पूछा जा सकता है कि उनके द्वारा लिए गए फैसलों का आम जनता पर क्या असर पड़ा है। सरकार का फोकस इस बात पर रहेगा कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही न हो।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts