Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मामा के घर जा रही थी 10 साल की मासूम, रास्ते में पार्क बनी हवस का शिकार, चीख सुनकर दौड़े लोग, आरोपी को पकड़ा

दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामा के घर जा रही बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 40 वर्षीय आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामा के घर जा रही थी 10 साल की मासूम, रास्ते में पार्क बनी हवस का शिकार, चीख सुनकर दौड़े लोग, आरोपी को पकड़ा
स्कूल से निकली 10 साल की बच्ची के साथ पार्क में अपराध, चीख सुनकर दौड़े लोग

देश की राजधानी दिल्ली में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत नगर इलाके में दिनदहाड़े एक पार्क में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामा के घर जा रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, भारत नगर इलाके में रहने वाली 10 साल की बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने माता-पिता को बताकर घर के पास ही रहने वाले मामा के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे एक पार्क से होकर गुजरना था। बच्ची जब पार्क से जा रही थी, तभी वहां मौजूद एक नशे में धुत व्यक्ति ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया। इसके बाद वह बच्ची को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से बच्ची बुरी तरह डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।

बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

बच्ची की चीखें सुनकर पार्क में मौजूद लोग तुरंत उस तरफ पहुंचे। वहां बच्ची को देखकर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पार्क के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बच्ची और आरोपी दोनों को महिला पुलिस पोस्ट लेकर गई। वहां बच्ची को जरूरी मदद दी गई और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

40 साल का है आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और पेशे से कारपेंटर है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह बच्ची की जान लेने की कोशिश करने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर तीन महीने शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पार्कों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद दिल्ली के पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने की बात कही जाती रही है। इसके बावजूद दिनदहाड़े एक पार्क में इतनी गंभीर घटना होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि जब पार्कों में लोग आते-जाते रहते हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं, तो ऐसी घटना कैसे हो गई? यह मामला एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत दिखाता है। खासकर पार्कों और बच्चों के आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस की निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम बेहतर होना जरूरी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts