Delhi Murder Case:आरोपी राहुल मीणा का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट, पूछताछ में दिए ये बयान

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस अब आरोपी राहुल मीणा का साइकोलॉजिकल टेस्ट कराएगी। इस टेस्ट के जरिए उसकी मानसिक स्थिति और अपराध के पीछे की वजह समझी जाएगी। मामला राजधानी के चर्चित अपराधों में शामिल हो गया है।
आरोपी राहुल मीणा का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट, पूछताछ में दिए ये बयान

आरोपी के असामान्य और शांत व्यवहार ने पुलिस को चौंका दिया है, जिसके बाद उसकी मानसिक प्रोफाइलिंग कराने का फैसला लिया गया है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या पहले से प्लान थी या अचानक गुस्से में की गई वारदात। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और केस की हर एंगल से जांच जारी है।

आरोपी के व्यवहार ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

पूछताछ के दौरान राहुल मीणा का व्यवहार जांच टीम के लिए चौंकाने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह बेहद शांत दिखाई दिया और उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया। आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी तनाव या डर में दिखते हैं, लेकिन यहां स्थिति अलग रही। इसी असामान्य प्रतिक्रिया ने पुलिस को गहराई से जांच करने के लिए मजबूर किया। अब विशेषज्ञों की मदद से उसके व्यवहार का विश्लेषण किया जाएगा ताकि यह समझा जा सके कि उसके दिमाग में अपराध के समय क्या चल रहा था।

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट! राघव चड्ढा BJP में शामिल, बोले- दो तिहाई राज्यसभा सांसद भी जाएंगे

साइकोलॉजिकल टेस्ट से खुल सकते हैं कई राज

दिल्ली पुलिस आरोपी का विस्तृत साइकोलॉजिकल एनालिसिस कराने की तैयारी में है। इस टेस्ट के जरिए उसके गुस्से के स्तर, भावनात्मक प्रतिक्रिया, सोचने के तरीके और आपराधिक प्रवृत्ति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि कहीं उसमें एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर जैसे लक्षण तो नहीं हैं। इस प्रक्रिया से पुलिस को यह समझने में मदद मिलेगी कि आरोपी ने यह अपराध किस मानसिक स्थिति में किया और उसके पीछे की असली वजह क्या थी।

ये भी पढ़ें: खामोश सुबह, चीखती दीवारें! जिस्म की हर चोट चीख रही थी दर्द फिर भी नहीं रुका कातिल, आखिरी सांस तक लड़ी… IRS की बेटी की दर्दनाक कहानी

अब पूरा मामला समझिए 

दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना के समय युवती घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। पुलिस ने 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया, जिसे कुछ हफ्ते पहले नौकरी से निकाला गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने इससे पहले अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts